होर्डिंग दुर्घटना में मलबे के नीचे मिले 2 अन्य शव, 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी
मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।

नई दिल्ली (आरएनआई) मुंबई में विशाल होर्डिंग गिरने की वजह से 14 लोगों की मृत्यु हो गई थी। लेकिन दो अन्य लोगों की शव मलबे के नीचे मिले हैं। बचाव अभियान अभी भी जारी है।
मुंबई में सोमवार को धूल भरी आंधी के दौरान घाटकोपर में एक पेट्रोल पंप 100 फीट लंबा अवैध होर्डिंग गिर गया था। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार होर्डिंग अवैध था। इसके गिरने का कारण धूल भरी आंधी और बेमौसम बारिश बताया गया। अवैध होर्डिंग के गिरने से 14 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। बचाव दल को 14 शव बरामद हुए थे। वहीं इसके गिरने से लगभग 75 लोग बुरी तरह घायल हो गए थे।
लेकिन अब इसके मलबे के नीचे दो और शव भी मिले हैं। मंगलवार रात को किसी ने इन दो शवों को देखा गया था। लेकिन इन शवों को अब तक बाहर नहीं निकाला जा सका है।
एनडीआरएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को भी खोज और बचाव अभियान है। वहीं बचाव अभियान के दौरान घाटकोपर में घटना स्थल पर छोटी सी आग भी लग गई थी। तैनात दमकल गाड़ियों ने आग तुरंत बुझा दी थी। अधिकारियों ने बताया कि घटना के 40 घंटे बाद भी बचाव अभियान जारी रहा है।
मुंबई पुलिस आयुक्त विवेक फणसलकर ने कहा है कि शहर में होर्डिंग गिरने के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एक अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मेसर्स एगो मीडिया प्राइवेट लिमिटेड के मालिक भावेश भिंडे और अन्य के खिलाफ पंत नगर पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या और भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। नगर निगम के अधिकारियों के बताया कि मंगलवार सुबह पेट्रोल पंप पर खोज और बचाव अभियान जारी है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






