हिमाचल प्रदेश: कई भागों में झमाझम बरसे बादल, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी राज्य के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी धुंध छाई हुई है। 

Aug 10, 2024 - 11:02
 0  1.2k
हिमाचल प्रदेश: कई भागों में झमाझम बरसे बादल, आज के लिए ऑरेंज अलर्ट

शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट के बीच भारी बारिश दर्ज की गई है। शुक्रवार रात को नाहन में 168.3, संधोल 106.4, नगरोटा सूरियां 93.2, धौलाकुआं 67.0, जुब्बरहट्टी 53.2, कंडाघाट 45.6, धर्मशाला 13.0, कांगड़ा 12.6 व नारकंडा में 19.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से आज भी राज्य के कई भागों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। शिमला में भी धुंध छाई हुई है। 11 से 16 अगस्त तक कुछ स्थानों के लिए भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। उधर, प्रदेश में जगह-जगह भूस्खलन से प्रदेश में 50 से अधिक सड़कें व पेयजल योजनाएं भी ठप हैं। कई भागों में बिजली आपूर्ति ठप है। 

 शिमला-किन्नौर नेशनल हाईवे पर निगुलसरी में ऊपरी पहाड़ी का दरकना जारी है। भूस्खलन से शुक्रवार को 20 घंटे एनएच ठप रहा। इससे हजारों लोग परेशान रहे। वहीं  बड़ा ट्राला पलटने व नौ मील के पास भूस्खलन होने से चंडीगढ़-मंडी नेशनल हाईवे 13 घंटे बंद रहा। रात भर लोग गाड़ियों में ही फंसे रहे। शुक्रवार सुबह एनएच एकतरफा बहाल किया गया। आनी-कुल्लू एनएच आनी के पास बंद है। 

मौसम विभाग के अनुसार आज ऊना, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी व सिरमौर जिले के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। कई भागों में अलर्ट के बीच झमाझम बारिश जारी है। पर्यटकों व स्थानीय लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। वहीं मंडी में भारी बारिश और भूस्खलन से एक घर व चार गोशालाओं को नुकसान हुआ है। जोगिंद्रनगर की बजगर खड्ड में तेज बहाव में बहती हुई बाइक बरामद हुई। इसमें बाइक चालक के बहने की आशंका। कांगड़ा में बारिश से तीन कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हो गए।  दो को नुकसान पहुंचा है। 

शिमला में न्यूनतम तापमान 17.5, सुंदरनगर 23.1, भुंतर 23.2, कल्पा 16.2, धर्मशाला 19.5, ऊना 24.3, नाहन 23.3, केलांग 14.3, पालमपुर 19.5, सोलन 21.5, मनाली 19.8, कांगड़ा 22.8, मंडी 24.1, बिलासपुर 25.0, हमीरपुर 25.4, चंबा 24.5, कुफरी 16.8, रिकांगपिओ 18.6, धौलाकुआं 24.8, कसौली 18.8, पांवटा साहिब 26.0, ताबो 13.8, देहरा गोपीपुर 26.0, नेरी 25.0, सैंज 20.3 व बजौरा में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.