हाथरस में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ स्थापना दिवस मनाया गया

हाथरस (आरएनआई) दिन गुरुवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ रजिस्टर्ड भारत का 10 वाँ स्थापना दिवस सेंट आर एच कॉन्वेंट स्कूल लक्ष्मी नगर हाथरस पर मनाया गया! कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रामेश्वर सारस्वत प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एवं वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अजय गॉड एडवोकेट ने भगवान परशुराम जी के छायाचित्र पऱ माला पहनाकर व दीप प्रज्वलित किया! स्थापना दिवस सम्पूर्ण भारत मे मनाया जाता है! राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष- रामेश्वर सारस्वत,ने अपनी संबोधन में कहा कि बहुत कम समय मे संगठन ने 23 राज्यों में संपूर्ण भारतवर्ष में संगठन का विस्तार किया गया है! आज राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत संपूर्ण भारत वर्ष में अपनी अलग पहचान बनायी है! 10 साल की मेहनत से लाखों सदस्य ने सभी प्रदेशों में सदस्यता ग्रहण कराई है!कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष - अजय गॉड एडवोकेट प्रदेश संगठन मंत्री- सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रदेश प्रवक्ता- डॉ उपेंद्र झा, प्रदेश संरक्षक - डॉक्टर एस सी शर्मा, प्रदेश संयोजक- डॉ एम एल रावत,
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






