हर्षोल्लास के साथ मनाई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती

ससनी-25 सितंबर। (आरएनआई) पंडित दीन दयाल उपाध्याय तीन वर्ष की आयु में उनके पिता भगवती और सात वर्ष की आयु में माता राम प्यारी का निधन हो गया था। बड़ी कठिन परिस्थितियों में उन्होंने अपनी पढ़ाई जारी रखी और इस बीच वह राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के संपर्क में आए।
सोमवार को यह बिचार सजंय कॉलोनी में ब्रजेश वर्मा एडवोकेट के आवास पर आयोजित युग पुरुष भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जयंती के दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा व क्षेत्रीय विधायिका श्रीमती अंजुला माहौर ने संयुक्त रूप से प्रकट किए। कार्रक्रम का शुभांभ मुख्यातिथि, विधायिका तथा मंचासीन पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीन दयाल उपाध्याय के छबिचित्र के सामने दीप जलाकर एवं पुष्पहार अर्पित कर किया गया। मुख्यातिथि ने उपाध्याय जी की तरह सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने की सीख दी। वहीं जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने कहा कि संघ के संपर्क में आने के बाद से ही उनके जीवन ने एक सही दिशा पकड़ते हुए जनसंघ पार्टी की स्थापना कर डाली। उन्होंने कहा कि वह चुनाव भी जीते, मगर राजनीति का कभी दुरुपयोग नहीं किया, सदैव सादगी से परिपूर्ण जीवन व्यतीत किए जाने को तरहीज दी। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना किए जाने का श्रेय भी उन्ही को जाता है। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी ने उनके मार्ग पथ पर चलकर अनेकों योजनाएं गरीब लोगों के लिए चलाई हैं। कहा कि भारतीय जनता पार्टी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन कर पाई वह पंडित दीन दयाल जैसे कई नेताओं के कड़े संघर्ष का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल ने पंक्ति के आखिर में खड़े व्यक्ति को सदैव तवज्जों देकर अपने पथ पर वह अग्रसर रहे। आज भारत की राजनीति में पंडित दीन दयाल जैसे नेताओं का इतिहास में सदैव चर्चा होती रहेगी। कार्रक्रम की अध्यक्षता ज्ञान सिंह सेंगर ने की तथा कार्रक्रम का संचालन जिला महामंत्री रूपेश उपाध्याय ने किया। कार्रक्रम में इस चंदू खां, हरेंद्र सिंह, भूरा मास्टर, नरेंद्र शर्मा, ब्रजेश शर्मा, भूरा पहलवान, भीकम सिंह चैहान,कृष्ण कांत शर्मा, नरेंद्र जादौन, राजकुमार शर्मा, भगवती प्रसाद, गंगालहरी, आदेश पाठक, मोसिन खान, अर्जुन सिंह, आकाश सिंह, विकाश सिंह, अंकुर, शंकर लाल शर्मा, राम प्रकाश शर्मा, सुशील प्रभाकर, लवकुश शर्मा, ध्रुव शर्मा, पवन रावत, आशुतोष पाठक, सोमेश सोलंकी, कोमल सिंह तोमर, बॉबी ठाकुर, भू प्रकाश उपाध्याय, अविनाश तिवारी, प्रेम सिंह कुशवाहा, सतेंद्र सिंह, हेमंत सेंगर, सजंय सिंह, भानू सभासद, विजय श्रोती, भूपेंद्र शर्मा, चैधरी माधवी सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






