हरियाणा में मानसून पड़ा सुस्त: राज्य में 30 फीसदी कम बारिश, उमस से जूझ रहे लोग
हरियाणा में मानसून की चाल सुस्त पड़ गई है। कई दिनों से बारिश राज्य के अधिकतर जिलों से मानसून रूठा हुआ है। मानसून सीजन में हरियाणा में अब तक 78.9 एमएम बारिश हुई है, जबकि 13 जुलाई तक 112 फीसदी बारिश होनी चाहिए थी। करीब 30 फीसदी बारिश की कमी है। सभी जिलों में एक साथ बारिश में नहीं होने से लोगों को जबरदस्त उमस का सामना करना पड़ा है।

चंडीगढ़ (आरएनआई) चंडीगढ़ मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अभी कमजोर पड़ गया है। अभी कुछ दिन बारिश की संभावना नहीं है। एक दो स्थानों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। तीसरे हफ्ते की समाप्ति पर मानसून के सक्रिय होने के आसार हैं। बारिश की कमी से हरियाणा में तापमान भी बढ़ा हुआ है। कई जिलों में तापमान सामान्य से ज्यादा दर्ज किया जा रहा है। अंबाला, करनाल और रोहतक में सामान्य से चार फीसदी ज्यादा तापमान दर्ज किया गया। हरियाणा में सबसे गर्म जिला चरखी दादरी दर्ज किया गया। चरखी दादरी में अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी जिलों में मानसून की बारिश कम हुई है। करनाल में 84 फीसदी कम, यमुनानगर में 73 फीसदी और अंबाला में 70 फीसदी कम बारिश हुई, जबकि दक्षिण जिलों में बारिश अच्छी हो रही है। नूंह और महेंद्रगढ़ में हर दूसरे दिन बादल बरस रहे हैं। नूंह में 61 फीसदी और महेंद्रगढ़ में 53 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। वहीं, फतेहाबाद में 58 फीसदी और सिरसा में 20 फीसदी ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग का कहना है कि जुलाई के पहले तीन हफ्ते कम बारिश की संभावना पहले ही जता दी गई थी। महीने के आखिरी सप्ताह मानसून के सक्रिय होने की संभावना है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






