हरियाणा में दोपहर एक बजे तक 31.9% मतदान

हरियाणा में दस लोकसभा सीटों और करनाल उपचुनाव का भाग्य आज ईवीएम में बंद हो जाएगा। दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता  223 उम्मीदवारों में से अपना प्रतिनिधि चुनेंगे। प्रदेश के 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे।

May 25, 2024 - 13:28
 0  378
हरियाणा में दोपहर एक बजे तक 31.9% मतदान

हरियाणा (आरएनआई) कुरुक्षेत्र के मिर्जापुर गांव की किरण कॉलोनी की बुजुर्ग महिला ने बूथ में बैठे व्यक्ति पर जबरदस्ती वोट डलवाने का आरोप लगाया है। करीब 85 साल की नारायणी देवी ने बताया कि उसकी वोट बूथ-157 पर है। वह झाड़ू के निशान पर वोट डालने आई थी।

आरोप लगाया कि जैसे ही वह वोट डालने लगी तो बूथ में बैठे व्यक्ति ने आकर कमल के निशान का बटन दबा दिया। उसने विरोध किया तो व्यक्ति उसे समझाने लगा।केयूके थाना प्रभारी दिनेश कुमार का कहना है कि मामले के संबंध में कोई सूचना नहीं मिली है।

हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीट पर दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाताओं में से 61 लाख 21 हजार 610 वोटर ने मतदान किया। प्रदेश में दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक 30.5 फीसदी मतदान हुआ।

दोपहर तक प्रदेश में इन सीटों पर यह रहा मतदान
अंबाला       31.7
फरीदाबाद  25.7 
 गुरुग्राम     29.0
 हिसार       32.7
 करनाल     29.8
 कुरुक्षेत्र     33.5
महेंद्रगढ़-भिवानी 33.3
रोहतक      28.3
 सिरसा      32.6
 सोनीपत     29.9

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.