हरियाणा पुलिस ने फिर बिट्टू बजरंगी को किया गिरफ्तार
नूह हिंसा का आरोपी बिट्टू बजरंगी एक बार फिर से गिरफ्तार हो गया है। फरीदाबाद के सारण थाना पुलिस ने उसे देर रात को गिरफ्तार किया। मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

फरीदाबाद (आरएनआई) गौरक्षा बजरंग फोर्स के अध्यक्ष और नूह हिंसा के आरोपी राजकुमार पांचाल ऊर्फ बिट्टू बजरंगी को सारण थाना पुलिस ने रविवर देर रात गिरफ्तार कर लिया। बिट्टू पर एक युवक को पीटने का आरोप है। करीब एक सप्ताह पहले सोशल मीडिया पर एक वीडिओ वायरल हुआ था।
बिट्टू अपने समर्थको के साथ मिलकर एक युवक को डंडो से पीट रहा था। युवक पर एक नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप था। युवक को पीटने का वीडियो बनाकर बिट्टू ने अपने स्टेटस पर भी लगाया था। युवक की शिकायत पर बिट्टू व अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। रविवार रात पुलिस ने बिट्टू को गिरफ्तार कर लिया।
बिट्टू बजरंगी फरीदाबाद का रहने वाला है। बिट्टू का असली नाम राजकुमार पांचाल है। बिट्टू बजरंगी खुद को गोरक्षक बताता है। बिट्टू गोरक्षा बजरंग फोर्स नामक संगठन का अध्यक्ष है। इस संगठन ने ब्रज मंडल यात्रा में आने की अपील वाले पोस्टर बांटे थे। बिट्टू बजरंगी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज हैं।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






