हरियाणा चुनाव में केजरीवाल की एंट्री: 13 विधानसभाओं में करेंगे प्रचार, रोड शो से ठोकेंगे ताल

हरियाणा चुनाव में केजरीवाल शुक्रवार से प्रचार शुरू कर रहे हैं। रोड शो से शुरुआत होगी। यमुनानगर के जगधारी विधानसभा में पहला चुनावी अभियान हुआ। 11 जिलों में केजरीवाल के 13 चुनावी कार्यक्रम हैं।

Sep 19, 2024 - 19:30
 0  297
हरियाणा चुनाव में केजरीवाल की एंट्री: 13 विधानसभाओं में करेंगे प्रचार, रोड शो से ठोकेंगे ताल

नई दिल्ली (आरएनआई) आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से हरियाणा के चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। इसकी शुरुआत यमुना नगर की जगधारी विधानसभा से होगी। पहले फेज में अगले कुछ दिनों तक 11 जिलों की 13 विधानसभाओं में केजरीवाल का चुनावी अभियान चलेगा। इसकी पूरी कार्ययोजना तैयार है। जगाधरी के बाद डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में रोड शो व नुक्कड़ सभाओं के जरिए आप के हक में वोट मांगते नजर आएंगे।

आप रणनीतिकारों का मानना है कि चुनाव प्रचार के दिन कम होने से फिलहाल रोड शो कारगर तरीका हो सकता है। इससे केजरीवाल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक संपर्क कर सकेंगे। इस बीच छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं भी होंगी। इसमें आम लोगों सीधे तौर पर केजरीवाल से रूबरू हो सकेंगे। पार्टी मान रही है कि इसके सहारे लोगों को आप के हक में लाया जा सकता है। इसमें खासतौर से चर्चा पंजाब और दिल्ली में आप सरकार के कामों के साथ हरियाणा की भाजपा सरकार की नाकामियों पर होगी।

राज्यसभा सांसद व आप के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संदीप पाठक ने कहा कि भाजपा इस बार पूर्ण रूप से हरियाणा से साफ होने वाली है। पिछले 10 साल से भाजपा की सरकार हरियाणा में चल रही है। भाजपा को खुद ही अपने मुख्यमंत्री पर भरोसा नहीं था, इस वजह से उन्होंने मनोहर लाल खट्टर को मुख्यमंत्री पद से हटाकर नायब सिंह सैनी को नया मुख्यमंत्री बनाया।

पाठक ने आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया, उनका अपमान किया है। पहले जनता ने 5 साल एक पार्टी को मौका दिया, फिर 10 साल दूसरी पार्टी मौका दिया और अभी 10 सालों से तीसरी पार्टी की सरकार है। सारी पार्टियों को हरियाणा की जनता ने मौका दिया है। अब सवाल यह उठता है कि क्या इन सभी पार्टियों ने अपनी जिम्मेदारियों का सही तरह से निर्वहन किया। उन्होंने आगे कहा कि हरियाणा की जनता के सामने पहली बार केजरीवाल आप को लेकर उतरे हैं। हरियाणा ने पंजाब और दिल्ली सरकार के कामों को करीब से देखा है। 

Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.