हरदोई में राममय हो गया पूरा वातावरण, चहुं ओर राम नाम की गूंज

Jan 21, 2024 - 16:41
Jan 21, 2024 - 16:42
 0  1.6k
हरदोई में राममय हो गया पूरा वातावरण, चहुं ओर राम नाम की गूंज

हरदोई (आरएनआई) अयोध्या राममंदिर में भगवान श्रीराम की प्राण-प्रतिष्ठा कल 22जनवरी को होनी है। इससे पहले हरदोई जिला पूरी तरह राममय दिखाई देने लगा है। शहर से लेकर गांव गली तक रामभक्ति की रसधार इस कदर बह रही है जिसमें सभी रामभक्त आस्था की डुबकी लगाते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में रामायण पाठ,भजन कीर्तन आदि धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा वातावरण राम भजन, रामायण पाठ व मन्त्रोच्चार से गुंजायमान हो उठा है। दूसरी ओर कड़ाके की सर्दी पर आस्था भारी पड़ती दिखाई दी। तहसील शाहाबाद क्षेत्र के गांव परेली से ग्रामीणों ने एक राम शोभा यात्रा निकाली जिसमें, सैकड़ों की तादाद में पुरुष, महिलाओं व नन्हे-मुन्ने बच्चों ने बड़े उत्साह से भाग लिया।

शोभा यात्रा,परेली से कुंइया,पेडहथा,आगमपुर, गोपालपुर गुजीदेई समेत दर्जनों गांवों में मंदिर पहुंची। दूसरी ओर गुजीदेई में ब्रह्मदेव के स्थान पर रामायण पाठ का आयोजन निवर्तमान जिलाध्यक्ष के छोटे भाई शोभित मिश्र अनुज द्वारा किया गया है। जिसमें उनके परिवारजनों के साथ गांव के सभी लोग जुटे। श्रीराम की भक्ति रस से सराबोर लोग रामायण पाठ में भारी संख्या में जुटे हैं। रामायण पाठ में मुख्य रूप से इन्द्र प्रकाश मिश्र, अशोक मिश्र, रमेश मिश्रा,अनिल प्रकाश मिश्र, शिवकुमार तिवारी,ऋषिकान्त पाठक, कृष्ण चंद्र वाजपेई,बसंत वाजपेई, मिश्रीलाल गुप्ता, विमलेश वाजपेई, वेदप्रकाश वाजपेई, वीरेंद्र वाजपेई, श्याम स्वरूप वाजपेई आदि तमाम लोग मौजूद हैं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)