हरदोई में मंडलायुक्त ने की विभागों की समीक्षा बैठक

Dec 13, 2024 - 14:54
Dec 13, 2024 - 14:54
 0  621

हरदोई (आरएनआई)आज विवेकानंद सभागार में मण्डलयुक्त रोशन जैकब की अध्यक्षता में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने सीएम डैशबोर्ड पर विभिन्न विभागों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। मंडलायुक्त ने समीक्षा के दौरान निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं की प्रगति बढ़ाई जाये। उन्होंने ख़राब प्रगति वाले विभागीय अधिकारियों से कम प्रगति का कारण पुछा तथा निर्देश दिए कि कारणों को दूर किया जाये। योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाये। उन्होंने परिवहन विभाग को राजस्व बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा प्रवर्तन की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जाये। नियमित रूप से वाहनों की चेकिंग की जाये। प्रत्येक माह कम से कम एक सप्ताह यातायात जागरूकता का अभियान चलाया जाये। राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिया जाये। निस्तारण में अनावश्यक विलम्ब न किया जाये। 5 वर्ष से पुराने वादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराया जाये। राजस्व वसूली लक्ष्य के अनुरूप कार्य योजना बनाकर पूर्ण किया जाये। जीएसटी विभाग को उन्होंने निर्देश दिए कि कर संग्रह बढ़ाया जाये। पंजीयन जागरूकता अभियान चलाया जाये। सचल दलों को सक्रिय रखा जाये। व्यापारियों से संवाद किया जाये। राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड को स्वास्थ्य विभाग में चल रहे निर्माण को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रगति पर संतोष जाहिर किया। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि शिक्षकों की स्कूलों में समय से उपस्थिति सुनिश्चित की जाये। निर्माणाधीन कस्तूरबा गाँधी आवासीय विद्यालयों के निर्माण में समय सीमा व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। धान क्रय की समीक्षा में उन्होंने कहा कि धान क्रय के साथ उठान भी नियमित रूप से कराया जाये। सभी क्रय केंद्रों को लगातार क्रियाशील रखा जाये। भुगतान में देरी न की जाये।

क्रय व भुगतान की नियमित समीक्षा की जाये। खनन विभाग को निर्देश दिए कि वसूली की प्रगति बढ़ाई जाये। प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाये। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए कि नव निर्माण कार्य में समय व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। दिव्यांग कल्याण विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि उपकरणों की खरीद जल्द की जाये। टेंडरिंग की प्रक्रिया तेजी से करायी जाये। हाउसिंग विभाग को निर्देश दिए कि मैप अप्रूवल में देरी न की जाये। प्रधानाचार्य मेडिकल कॉलेज को आईपीडी भवन जल्द क्रियाशील करने के निर्देश दिए। नर्सिंग कॉलेज का निर्माण तेजी से कराया जाये। पर्यटन निगम को निर्देश दिए कि मल्लावां के सुनासी नाथ मदिर में चल रहा निर्माण कार्य जल्द पूरा कराया जाये। पंचायती राज विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि पंचायत घरों में बने सीएससी की क्रियाशीलता को बढ़ाया जाये। मंडी सचिव को निर्देश दिए कि फल व सब्जी मंडी में चहारदीवारी का निर्माण कराया जाये। यूपीपीसीएल को आयुष हॉस्पिटल के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश दिए। सभी विभागों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता के साथ ससमय निस्तारण कराया जाये। उद्योग विभाग की समीक्षा में उन्होंने कहा कि उद्योग की स्थापना के लिए भूमि सम्बन्धी मामलों का जल्द निस्तारण किया जाये। मंडलायुक्त ने जनपद की जन सुनवाई की प्रणाली की सराहना की। इस प्रणाली के कारण आईजीआरएस शिकायतों की लगातार कमी पर उन्होंने जिलाधिकारी की सराहना की।उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी नियमित रूप से लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करें। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में समय सीमा व गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाये। निर्माण की लगातार निगरानी की जाये। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त के के सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी विरा प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी अधिकारी उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)