हरदोई में नवनियुक्त 53 ए0एन0एम0 को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बांटें नियुक्ति पत्र 

Jun 9, 2023 - 14:30
Jun 9, 2023 - 15:08
 0  567
हरदोई में नवनियुक्त 53 ए0एन0एम0 को उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने बांटें नियुक्ति पत्र 

हरदोई (आरएनआई) आज विकास भवन स्थित स्वर्ण जयंती सभागार में जिले की 53 ए०एन०एम० कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। मुख्य कार्यक्रम लखनऊ में हुआ जहाँ  मुख्यमंत्री ने कुछ कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किये।  मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरी नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई है। प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का भ्रष्टाचार नही हुआ है। सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार पर जोर दे रही है। कार्यक्रम में माननीय उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक उपस्थित रहे। सम्पूर्ण राज्य में कुल 7182 ए०एन०एम० कार्यकर्त्रियों की नियुक्ति हुई। विकास भवन में आयोजित जनपद स्तरीय कार्यक्रम में  राज्य मंत्री उच्च शिक्षा श्रीमती रजनी तिवारी जी ने नवनियुक्त 53 ए0एन0एम0 कार्यकर्त्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।  मंत्री ने कहा कि हमारी नवनियुक्त बहने महिला सशक्तीकरण की प्रतीक हैं। आज उनको एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है। सभी अपनी  जिम्मेदारी का निर्वहन अच्छी तरह से करें। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एक महत्वपूर्ण विभाग है। सभी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। सभी अपने तैनाती के क्षेत्र में निवास करें। चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की सभी योजनाओं को सफल बनाने में योगदान दें। आयुष्मान कार्ड बनाने एवं टीकाकरण के कार्य मे योगदान करें। सभी नारी सशक्तीकरण का प्रतिमान स्थापित करें। मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी ने कहा कि  सभी सत्यनिष्ठा से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि इन नियुक्तियों से दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा बेहतर होगी। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी एपी सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)