हरदोई में 18लेखपाल सस्पेंड, आंगनबाड़ी भर्ती के लिए गलत आय प्रमाण पत्र जारी करने पर हुई कार्यवाहीं

Apr 30, 2025 - 18:35
Apr 30, 2025 - 18:37
 0  864

हरदोई (आरएनआई) आंगनबाड़ी भर्ती के लिए मांगे गये आय प्रमाण पत्र में गलत रिपोर्ट लगाकर आय प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में डीएम ने 18लेखपालो को सस्पेंड कर दिया है। कार्यवाहीं की जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी भर्ती के दौरान गलत आय प्रमाण पत्र की की तमाम शिकायते मिली  थी जिस पर जांच कराई गयी जांच में कई आय प्रमाण पत्र गलत पाये गये। कुछ आय प्रमाण पत्र में घर में कमाऊ व्यक्ति होने के बाद भी आय कम दर्शायी गयी जबकि कुछ में कमाऊ व्यक्ति न होने पर आय ज्यादा दर्शाई गयी।ऐसे मामले में जो भी जिम्मेदार कर्मचारी अधिकारी है उन पर कार्यवाही करायी जा रही है।साथ ही जो आंगनबाड़ी नियुक्त हो गयी है उनकी नियुक्ति भी रद्द करायी जा रही है। मामले की जांच लगातार जारी है।जो इसके लिए जो भी अधिकारी जिम्मेदार होगा उस पर कार्यवाही करायी जायेगी। इसी क्रम में विलग्राम तहसील में फिरोज अहमद,संडीला में नैमिष कुमार पांडेय, पीयूष कुमार वर्मा, कुलदीप कुमार वर्मा, अरविंद कुमार, अमित कुमार गुप्ता और राहुल रस्तोगी, सदर में कमलेश्वर, प्रमोद कुमार त्रिपाठी, तेज प्रताप विमल, विनय वाजपेयी व संकल्प शुक्ला, तहसील शाहाबाद में लेखपाल रामदास राणा, रामविलास भारती, भगवान शरण और सर्वजीत को निलंबित किया गया है। 

 तहसील सवायजपुर में प्रमोद यादव व महेश चंद्र को निलंबित किया गया है।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)