हरदोई में 14से 22जनवरी तक मन्दिरों में होगा भजन कीर्तन , डीएम ने मंदिर चिंहित करने के दिये निर्देश

Jan 10, 2024 - 17:32
Jan 10, 2024 - 22:00
 0  405
  हरदोई में 14से 22जनवरी तक मन्दिरों में होगा भजन कीर्तन , डीएम ने मंदिर चिंहित करने के दिये निर्देश

  हरदोई में 14से 22जनवरी तक मन्दिरों में होगा भजन कीर्तन , डीएम ने मंदिर चिंहित करने के दिये निर्देश 

हरदोई (आरएनआई)आज कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष में आगामी 14 से 22 जनवरी तक होने वाले भजन-कीर्तन कार्यक्रम के संबंध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख मंदिरों का चिन्हीकरण जल्द करा लिया जाए। आयोजन स्थल पर साफ-सफाई की व्यवस्था करायी जाए। कलेक्ट्रेट परिसर को सजाया जाए। 22 जनवरी को लेकर आतिशबाजी की दुकानों को लाइसेंस जारी किया जाए। शहीद पार्क व कलेक्ट्रेट में लाइव प्रसारण कराया जाए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्ट्रेट प्रशान्त तिवारी, पर्यटन अधिकारी दीपांकर चौधरी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)