हरदोई पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना पिहानी का किया गया वार्षिक निरीक्षण

Feb 21, 2024 - 17:01
Feb 21, 2024 - 17:06
 0  702

हरदोई (आरएनआई)पुलिस अधीक्षक केशव चन्द गोस्वामी ने थाना पिहानी का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के पहुंचे पुलिस कप्तान को सलामी गार्द द्वारा सलामी दी गई, सलामी के उपरांत  एसपी ने थाने में रखे अभिलेखों, कंप्यूटर, अन्य इलेक्ट्रानिक डिवाइस, मालखाना, शस्त्रागार, बंदीगृह, मेस, जलपान की व्यवस्था, सीज किए गए वाहनों का रखरखाव, महिला हेल्प डेस्क, थाने पर रखे सभी असलहो को चेक किया गया एवम् थाना परिसर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया ,थाने पर मौजूद सरकारी वाहनों के रखरखाव व उनकी साफ सफाई पर ध्यान केंद्रित करने हेतु संबंधित को निर्देश दिए एवं प्राथमिक उपचार के लिए रखे फर्स्ट एड बॉक्स किट को चेक किया गया एवं थाना क्षेत्र के संभ्रांत व्यक्तियों के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात  एसपी ने पिहानी क्षेत्र के अन्तर्गत मिशन शक्ति अभियान के तहत नवनिर्मित पिंक बूथ का उद्धाटन किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं की समस्या का त्वरित समाधान, जनकल्याण व मानव समाज की सेवा करना, महिलाओं की सुरक्षा सम्मान,उनके उत्थान व सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्ध है।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)