हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा, नालागढ़-देहरा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

Jul 13, 2024 - 11:26
 0  351
हमीरपुर विधानसभा सीट पर भाजपा, नालागढ़-देहरा में कांग्रेस प्रत्याशी आगे

शिमला (आरएनआई) हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, नालागढ़, हमीरपुर में उपचुनाव के लिए 10 जुलाई को हुए मतदान के बाद आज मतगणना जारी है। अब तक की मतगणना में एक पर भाजपा व दो  सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

आठ राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 1165 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                  मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस)    23645
आशीष शर्मा(भाजपा)           24810

नालागढ़ विधानसभा सीट पर छठे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 4137 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                   मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     23038
केएल ठाकुर(भाजपा)          18901 
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय)         7399

देहरा सीट पर नौ राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 7860 मतों से आगे चली गई हैं।
प्रत्याशी का नाम              मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस)    28641 
होशियार सिंह(भाजपा)     20781 

देहरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी की लीड से खुश कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने ढलियारा में जश्न मनाया। प्रदेश के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर देहरा विधानसभा सीट से पार्टी की प्रत्याशी हैं।

नालागढ़ विधानसभा सीट पर पांचवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 3548 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                   मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     19592
केएल ठाकुर(भाजपा)          16044
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय)          6177

पांचवें राउंड की मतगणना के बाद हमीरपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा 743 मतों से आगे चले गए हैं।
प्रत्याशी का नाम                    मत
डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा(कांग्रेस)    17576
आशीष शर्मा(भाजपा)          18319

देहरा सीट पर आठवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी एवं सीएम सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 6115 मतों से आगे चली गई हैं।
प्रत्याशी का नाम              मत
कलमेश ठाकुर(कांग्रेस)    24957
होशियार सिंह(भाजपा)    18842

नालागढ़ विधानसभा सीट पर चौथे राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के हरदीप सिंह बावा 3078 मतों से आगे चल रहे हैं।
प्रत्याशी का नाम                   मत
हरदीप सिंह बावा(कांग्रेस)     15353
केएल ठाकुर(भाजपा)          12275
हरप्रीत सैनी(निर्दलीय)          514

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.