स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

Dec 8, 2023 - 17:19
Dec 8, 2023 - 17:26
 0  351
स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान का किया गया आयोजन

हरदोई (आरएनआई) भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के अन्तर्गत मतदाता सूची में पंजीकरण कराने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम मे आज स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत मतदाता जागरूकता अभियान, गोष्ठी एवं रैली का आयोजन विकास खण्ड अहिरोरी के ग्राम केसवन, विकास खण्ड बावन के ग्राम भिठारी, विकास खण्ड भरखनी के ग्राम साण्डी खेड़ा, विकास खण्ड टड़ियावां में ग्राम अलीनगर, विकास खण्ड सण्डीला में ग्राम माझगांव, विकास खण्ड साण्डी के ग्राम शेखपुर, एवं विकास खण्ड शाहाबाद के ग्राम दरियापुर विकू में किया गया। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग एवं कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि ऐसे मतदाता जिनकी 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष आयु पूर्ण हो रही है वह ग्राम के बी०एल०ओ० एवं लेखपाल से सम्पर्क कर फार्म-06 भरकर अपना वोटर आई०डी० बनवा ले। देश के लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए देश का फार्म यानी फार्म-6, 7, 8 जरूरत एवं पात्रता के हिसाब से जरूर भरे। उप कृषि निदेशक ने बताया कि जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया गया कि ऐसे भारतीय नागरिक जो 01 जनवरी, 2024 को 18 वर्ष आयु पूर्ण कर रहे है या इससे पूर्व पूर्ण कर चुके है उन्हें मतदाता सूची में सम्मिलित होने के लिए फार्म-6 जरूर भरवायें। इसी तरह निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने के प्रस्ताव पर आपत्ति एवं पूर्व में शामिल नाम को अपमार्जित करवाने के लिए फार्म-7 एवं निवास परिर्वतन/मतदाता सूची में संशोधन/मतदाता फाटो पहचान पत्र का प्रतिस्थापन/दिव्यांग मतदाताओं के चिन्हांकन हेतु फार्म-8 भरें। यह अभियान 27 अक्टूबर, 2023 से 09 दिसम्बर, 2023 तक चलाया जायेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)