स्पेसएक्स ने लॉन्च किया एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल
स्पेसएक्स ने चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल लॉन्च किया। यह एक निर्धारित छह महीने का मिशन है जो दर्जनों विज्ञान और अन्य प्रयोगों से भरा हुआ है।

स्पेसएक्स ने चार देशों के चार अंतरिक्ष यात्रियों के साथ एक नया अंतरिक्ष स्टेशन दल लॉन्च किया। दर असल, स्पेसएक्स फाल्कन 9 रॉकेट पर सवार होकर चारो लोगों ने फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर से सफल उड़ान भरी। इस मिशन को 17,500 मील प्रति घंटे तक पहुंचने और निचली-पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने में लगभग नौ मिनट लगे। अगले 29 घंटों तक, कैप्सूल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुंचने के लिए सफर करेगा।
स्थानीय समयानुसार रविवार को सुबह 8:50 बजे के आसपास इसे लॉन्च किया गया। यह एक निर्धारित छह महीने का मिशन है जो दर्जनों विज्ञान और अन्य प्रयोगों से भरा हुआ है।
इस कैप्सूल में सवार चार लोग मिशन कमांडर और नासा के अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली, यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री और मिशन पायलट एंड्रियास मोगेन्सन, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी के अंतरिक्ष यात्री सातोशी फुराकावा और रूसी अंतरिक्ष यात्री कॉन्स्टेंटिन बोरिसोव हैं। मोघबेली और बोरिसोव के लिए यह पहली अंतरिक्ष उड़ान है। यह मोगेंसेन और फुराकावा के लिए दूसरा मौका है।
What's Your Reaction?






