सुल्तानपुर- भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

कमल सेठ बने अध्यक्ष, अभय शर्मा सचिव व अरुण आर्या बने कोषाध्यक्ष, लता लोहिया बनी महिला संयोजिका

Apr 4, 2024 - 18:44
Apr 4, 2024 - 18:47
 0  621
सुल्तानपुर- भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन

सुल्तानपुर (आरएनआई) भारत विकास परिषद की नई कार्यकारिणी को लेकर एक वृहद बैठक आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन एवं दायित्व ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भारत विकास परिषद के पदाधिकारियों द्वारा नई कार्यकारिणी को लेकर परिषद के सदस्यों के समक्ष नई कार्यकारिणी के अध्यक्ष पद के लिए कमल सेठ,सचिव के लिए अभय शर्मा व कोषाध्यक्ष के लिए अरुण कुमार आर्या एवं महिला संयोजिका लता लोहिया के नाम पर सहमति एवं आपत्ति माँगी गई जिस पर परिषद के सभी सदस्यों ने तीनों ही नामों पर एक स्वर से अपनी सहमति प्रदान की। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल प्रयाग प्रान्त के अध्यक्ष अनूप जैन ने नई कार्यकारिणी के लिए चयनित पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्व के लिए शपथ ग्रहण कराया। शपथ ग्रहण कराने के उपरांत प्रयाग प्रान्त के अध्यक्ष अनूप जैन,सचिव अमित श्याम,कोषाध्यक्ष आर.एस.सिंह एवं पूर्व अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,समन्वयक प्रवीन्द्र भालोठिया,नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल,डॉ रमेश ओझा,डॉ भारत सिंह,डॉ अंकुर सेठ,दिलीप बरनवाल,डी.एल.गुप्ता,डॉ प्रमोद श्रीवास्तव,अजय गुप्ता एडवोकेट,डॉ आर.एल.सिंह,डॉ भारत सिंह,डॉ सत्येन्द्र गुप्ता,आलोक गुप्ता,आशीष श्रीवास्तव,अनिल अग्रवाल,राजबहादुर सिंह,संतोष गुप्ता,रवि श्रीवास्तव,डॉ काजल,डॉ पूजा सेठ,कल्पना सिंह,सतबीर सिंह,रंजना शंकर सहित भारत विकास परिषद के मौजूद सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष कमल सेठ,सचिव अभय शर्मा,कोषाध्यक्ष अरुण आर्या एवं महिला संयोजिका लता लोहिया को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रयाग प्रान्त के अध्यक्ष अनूप जैन ने कहा कि परिषद अपने सामाजिक कार्यों की वजह से नित नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हम सभी को समाज के हर उस व्यक्ति की मदद करनी चाहिए जिसे वास्तव में मदद की जरूरत हो। परिषद द्वारा दिव्यांगजनों के लिए भी जो सेवा कार्य किये गए वो निश्चित रूप से सराहनीय है। कार्यक्रम का संचालन कर रहे आलोक आर्या ने आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं भी दीं।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow