सुलतानपुर: सुलतानपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी का आर्थिक मूल्यांकन
सांसद मेनका की आय पिछले कार्यकाल के अनुसार 10 करोड़ कम।

सुल्तानपुर (आरएनआई) सुल्तानपुर की सांसद लोकसभा सुल्तानपुर की भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी करोड़पतियों की श्रेणी में आती हैं लेकिन 5 साल सांसद रहते हुए उनकी आय 10 करोड़ कम हो गई। बुधवार को अपना नामांकन पत्र जिला अधिकारी कृतिका ज्योत्सना को सौंपते हुए अपने शपथ पत्र में बताया है कि उनकी कुल संपत्ति 43 करोड़ 43 लाख 61हजार 48 रूपया है हालांकि पिछले चुनाव में वर्ष 2019 में उनके द्वारा दिए गए शपथ पत्र में उन्होंने 53 करोड़ 75 लाख 27 हजार 583 रुपए की संपत्ति दिखाया था। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुल्तानपुर भाजपा प्रत्याशी मेनका संजय गांधी 2024 में दिए गए शपथ पत्र के अनुसार उनके पास एक 40 हजार रूपए की कीमत की राइफल है। बैंक खाते में 16 करोड़ 43 लाख 36 हजार 873 रुपए जमा कर रखा है। विभिन्न कंपनियों के 23 करोड़ 30 लाख 32 हजार 505 रुपए के शेयर ले रखे हैं। उन्होंने बीमा कंपनियों से 77 लाख 92 हजार 693 रुपए की पॉलिसी भी ले रखी है। मेनका संजय गांधी 8 लाख 85हजार 598 रुपए का कंपनी ऋण भी दे रखा है। जेवरात के नाम पर मेनका के पास 3:50 किलो सोना, 85 किलो चांदी है जिनकी कीमत कल दो करोड़ 82 लाख 24 हजार 879 रुपए है। इस प्रकार उनकी कुल सकल संपत्ति की कीमत 43 करोड़ 43 लाख 61 हजार 48 रुपया है। वर्ष 2014 में पीलीभीत लोकसभा के नामांकन के समय दिए गए शपथ पत्र में उनकी कुल चल अचल संपत्ति करीब 36 करोड रुपए थी।5 वर्ष के बाद 2019 में उनकी संपत्ति बढ़कर के 53 करोड़ 75 लाख 27 हजार 583 रुपए हो गई थी। अब शपथ पत्र के अनुसार मेनका संजय गांधी के पास नगदी के रूप में मात्र 45000 रुपए हैं तो वहीं उनके ऊपर बैंकों की देनदारी एक करोड़ 27 लाख 37 हजार 520 रुपए हैं। उनके पास संजय गांधी के कुटुंब के नाम पर एक करोड़ 93 लाख 98 हजार 868 रुपए की चल अचल संपत्ति है। भारतीय जनता पार्टी की सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मेनका संजय गांधी आयकर दाता भी हैं। उनके करोड़ों की हैसियत होने के बावजूद उनके पास अपना कोई वाहन नहीं है। पूर्व केंद्रीय मंत्री भारतीय जनता पार्टी सुल्तानपुर लोकसभा क्षेत्र की प्रत्याशी मेनका गांधी 1972 ईस्वी में हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में स्थित द लॉरेंस स्कूल सनावर से आईसीएस यानी इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की है ।एक सफल राजनीतिज्ञ मानी जाने वाली शख्सियत मेनका संजय गांधी ने आज पूरे लव लश्कर के साथ अपना नामांकन पत्र जिला अधिकारी सुल्तानपुर के समक्ष प्रस्तुत किया।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?






