सीतापुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर देर रात फायरिंग... दबंगों ने पत्नी से की मारपीट

सीतापुर में शनिवार की देर रात दबंगों ने भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर में घुसकर मारपीट और अभद्रता की। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

Nov 17, 2024 - 09:40
 0  621
सीतापुर: भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर देर रात फायरिंग... दबंगों ने पत्नी से की मारपीट

सीतापुर (आरएनआई) सीतापुर में शनिवार की रात एक वारदात हुई। जिले के संदना थाना क्षेत्र के कस्बा इलाके में भाजपा मंडल अध्यक्ष के घर पर कुछ युवकों ने देर रात हमला कर दिया। चुनावी रंजिश में मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी की पत्नी से कुछ युवकों ने मारपीट की है। इस हमले में सुरेंद्र अवस्थी की पत्नी बीनू अवस्थी  का हाथ फ्रैक्चर हो गया। 

दबंग हमलावरो ने पत्नी से अभद्रता की। जानकारी के मुताबिक मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र अवस्थी घटना के वक्त घर मे नही मौजूद थे। वह बाला जी दर्शन के लिए गए हैं।  पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया है। एएसपी दक्षिणी डॉ प्रवीन रंजन सिंह मौके पर पहुचे हैं। उन्होंने कार्यवाही की बात कही है।

Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.