सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में बिशेष संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध मे हुई बैठक

Mar 29, 2023 - 20:27
Mar 29, 2023 - 20:29
 0  432
सीडीओ सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में बिशेष संचारी रोग नियंत्रण के सम्बन्ध मे हुई बैठक

हरदोई (आरएनआई) आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरुरानी की अध्यक्षता में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के संचालन हेतु द्वितीय अंतर्विभागीय समन्वय समिति तथा जिला शिकायत निवारण समिति की बैठक हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि समस्त विभाग ईमानदारी से अपनी भूमिका का निर्वहन करें। लक्ष्य प्राप्ति के लिए माइक्रोप्लान के अनुसार कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड धारकों को नियमानुसार लाभान्वित कराने के लिए प्रत्येक स्तर पर प्रयास किया जाए। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी राजेश तिवारी, क्षय रोग अधिकारी देशदीपक पाल समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)