सीएम के बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक हल

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे। वह विभाग के मामलों को मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान को संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपेंगी। 

Jul 29, 2024 - 01:25
 0  2.3k
सीएम के बाद उप मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष भी दिल्ली पहुंचे, कांग्रेस में बढ़ी राजनीतिक हल

शिमला (आरएनआई) मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के दिल्ली दौरे के बाद पार्टी में राजनीतिक हलचल बढ़ गई है, क्योंकि अब उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी रविवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। उपमुख्यमंत्री और पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नई दिल्ली में पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू पहले ही दिल्ली में पार्टी हाईकमान से मिल चुके हैं। वह रविवार को दिल्ली से लौटकर चंडीगढ़ आ गए हैं। सोमवार को सीएम शिमला पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रतिभा सिंह दिल्ली दौरे के दौरान हाईकमान को संगठन की गतिविधियों की रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके साथ ही वह संगठन के सक्रिय पदाधिकारियों की सरकार में ताजपोशी का मामला हाईकमान से फिर उठा सकती हैं।

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री दिल्ली दौरे के दौरान सोमवार को केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से भी मिलेंगे। वह विभाग के मामलों को मंत्रालय के समक्ष रखेंगे। जल जीवन मिशन के तहत हिमाचल प्रदेश की लंबित 900 करोड़ की राशि देने मांगगे।

मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के दिल्ली दौरे को लेकर सत्ता के गलियारों में खूब हलचल है। चर्चा है कि प्रदेश में कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में बदलाव के साथ-साथ जिन मंत्रियों के पास कम विभाग हैं, उन्हें और विभाग दिए जा सकते हैं। मंत्रिमंडल में डेढ़ साल से एक मंत्री का पद खाली है। ऐसे में विधायक या सीपीएस में से किसी एक को मंत्री बनाया जाना प्रस्तावित है।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.