सितंबर में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 18 सितंबर, 2024 को लगने जा रहा है। वैसे तो यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जिसका प्रभाव दुनियाभर में रहेगा।  साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च, 2024 होली के दिन लगा था।  यह चंद्रग्रहण कुल 4 घंटे 4 मिनट तक रहेगा। चंद्र ग्रहण पर सूतक ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले शुरू होता है और ग्रहण समाप्त होने पर समाप्त होता है।

Aug 31, 2024 - 07:33
 0  972
सितंबर में लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण

नई दिल्ली (आरएनआई) इस चंद्र ग्रहण का कुछ राशियों के लोगों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में इस राशि के लोगों को सावधान रहना चाहिए। आइए जानते हैं इस साल का दूसरे चंद्र ग्रहण का समय, सूतक काल और किन राशियों को रहना होगा सावधान। 

चंद्र ग्रहण 18 सितंबर 2024 को लगने जा रहा है। जिसकी शुरुआत सुबह 6 बजकर 12 मिनट से होगी और समाप्ति 10 बजकर 17 मिनट पर होगी। ग्रहण के समय भारत में दिन रहेगा। इसलिए ये चंद्र ग्रहण मान्य नहीं होगा।

सितंबर में लगने वाले चंद्र ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा क्योंकि ये चंद्र ग्रहण दिन के समय लग रहा है। ज्योतिष अनुसार उसी ग्रहण का सूतक काल माना जाता है जो खुली आंखों से दृष्टिगोचर हो।

मेष राशि वालों को अपने किसी करीबी के साथ रिश्तों में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। यह एक रोमांटिक पार्टनर, एक अच्छा दोस्त, एक बिजनेस पार्टनर या यहां तक कि एक दुश्मन भी हो सकता है। आपकी स्थिति के आधार पर, आंशिक चंद्र ग्रहण आपको अपने रिश्ते को गहरा करने या इसे पूरी तरह से समाप्त करने के लिए प्रेरित कर सकता है।

कर्क राशि के जातकों के करियर में  बदलाव आने की संभावना है। इस चंद्र ग्रहण से उनका करियर क्षेत्र सक्रिय होगा। अपनी मौजूदा नौकरी छोड़ने का फैसला कर सकते हैं। हालांकि इन बदलावों का उनके निजी जीवन पर भी असर पड़ सकता है, इसीलिए सोच समझकर फैसला लें।  

तुला राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत ही खतरनाक साबित हो सकता है। इस दौरान आपके परिवार के सदस्यों से मनमुटाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में भी विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं। इसलिए वहां सावधान रहने की जरूरत है।  

मकर राशि के जातकों के जीवन में चंद्र ग्रहण परेशान कर सकता है। मकर राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। परिवार के बड़े बुजुर्गों से मन मुटाव हो सकता है, यह आपके लिए अच्छा नहीं है। 

Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.