साल का पहला चंद्र ग्रहण 4 राशियों के लिए शुभ, करियर-कारोबार में होगी जबरदस्त तरक्की!
साल का पहला चंद्र ग्रहण अगले हफ्ते लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण होली के दिन लग रहा है और 4 राशि वालों के लिए बेहद ही शुभ रहने वाला है।

नई दिल्ली (आरएनआई) 14 मार्च को होली के ही दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है और इसी दिन ग्रहों के राजा सूर्य गोचर करके मीन राशि में प्रवेश करने वाले हैं। यह शुभ संयोग 4 राशि वालों को करियर-कारोबार में अप्रत्याशित सफलता देगा।
अचानक कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। रुका हुआ धन मिलेगा। आपकी शारीरिक-मानसिक समस्याएं दूर होंगी। लंबे समय से करियर में तरक्की में जो रुकावटें आ रही थीं, अब वे दूर होंगी। निवेश के लिए समय उत्तम है। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा।
मिथुन राशि वालों के रुके हुए काम पूरे होंगे। आर्थिक समस्या दूर होगी। फंसा हुआ पैसा मिलेगा। करियर में नए अवसर मिल सकते हैं।
कर्क राशि के जातकों को संपत्ति से लाभ होगा। अचानक हुआ धन आपका दिल खुश कर देगा। उपहार मिलेंगे। समाज में सम्मान मिलेगा। पुरानी पारिवारिक समस्या भी हल होगी।
वृश्चिक राशि के जातकों की करियर संबंधी समस्याएं अब दूर हो सकती हैं। कुछ लोगों को बड़ी तरक्की मिल सकती है। कोई इच्छा पूरी होगी। स्वास्थ्य अच्छा होता जाएगा। मानसिक तनाव दूर होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X
What's Your Reaction?






