सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति करायेगी हरदोई की जनता की हर समस्या का समाधान 

Dec 29, 2023 - 11:13
Dec 29, 2023 - 11:21
 0  567
सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति करायेगी हरदोई की जनता की हर समस्या का समाधान 

हरदोई( आरएनआई) जन जन के कल्याण हेतु सामाजिक संस्था प्रहलाद नगरी जन कल्याण समिति का शुभारम्भ किया गया है। समिति के जनक श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के प्रदेश मंत्री शिवम द्विवेदी ने कहा कि हरदोई की आम जनता के कल्याणार्थ समिति बनाई गयी है। जिसका कहीं काम न हो पा रहा हो ऐसे लोगो के काम के लिए समिति संघर्ष करेगी। श्री द्विवेदी ने आगे कहा कि जन कल्याण समिति का उद्देश्य समाजसेवा करना है। समाज सेवा में पैसों से ज्यादा भावनाओं की जरूरत होती है। समाज सेवा का मतलब जरूरत पड़ने पर हर जरूरतमंद की सहायता करना ही समिति का उद्देश्य है। प्रहलाद नगरी समिति लोगो की हर सम्भव मदद के लिए हमेशा तैयार है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)