सागर योजना के तहत मैडागास्कर पहुंचा आईएनएस शारदा

आईएनएस शारदा के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है। 

Nov 19, 2023 - 12:43
 0  324
सागर योजना के तहत मैडागास्कर पहुंचा आईएनएस शारदा

नई दिल्ली, (आरएनआई) सागर परियोजना के तहत भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस शारदा चार दिन के दौरे पर मैडागास्कर के एंतसिराना बंदरगाह पर डॉक रहेगा। आईएनएस शारदा 17 नवंबर को मैडागास्कर पहुंचा और यह दौरा उसकी ऑपरेशनल तैनाती का हिस्सा है। आईएनएस शारदा के इस दौरे का उद्देश्य दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करना और हिंद महासागर क्षेत्र में मेरीटाइम सिक्योरिटी को सुनिश्चित करना है। यह दौरा पीएम मोदी के विजन सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के तहत हो रहा है। 

इस योजना की शुरुआत साल 2015 में की गई थी। इस योजना का उद्देश्य हिंद महासागर क्षेत्र में भारत को रणनीतिक रूप से मजबूत करना है। सागर योजना के तहत भारत, हिंद महासागर में अपने सहयोगी देशों के साथ आर्थिक और सुरक्षा सहयोग को मजबूत कर रहा है। साथ ही हिंद महासागर क्षेत्र को ज्यादा समावेशी बनाने पर फोकस है। कोरोना महामारी के दौरान भी भारत ने सागर योजना के तहत हिंद महासागर के देशों को मदद पहुंचाई थी। इसके तहत भारत ने मालदीव, मॉरिशस, मैडागास्कर, कोमोरोस और सेशेल्स को मदद पहुंचाई थी। 

हिंद महासागर में पारंपरिक तौर पर भारत का दबदबा रहा है लेकिन अब चीन भी हिंद महासागर में अपने पैर जमाने की कोशिश कर रहा है और इसके तहत चीन हिंद महासागर क्षेत्र में अपने ठिकाने बना रहा है। यही वजह है कि भारत सागर समेत कई अन्य योजनाओं के जरिए हिंद महासागर क्षेत्र के देशों के साथ अपने संबंध प्रगाढ़ बना रहा है। 

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.