सरकारी विद्यालयों की 30 छात्राएं बेहोश, 42 डिग्री की गर्मी में भी खुले हैं राज्य के स्कूल

स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भीषण गर्मी में स्कूल बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए। इस कारण शिक्षक एवं विद्यालय में पढ़ रहे छात्र एवं छात्रा काफी परेशान हैं।

May 29, 2024 - 11:49
 0  1.5k
सरकारी विद्यालयों की 30 छात्राएं बेहोश, 42 डिग्री की गर्मी में भी खुले हैं राज्य के स्कूल

बेगूसराय (आरएनआई) बिहार के बेगूसराय, मुंगेर, शेखपुरा और बांका सरकारी स्कूलों में भीषण गर्मी के कारण 30 से अधिक बच्चे बेहोश जमीन पर गिर गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। अभिभावकों का कहना है कि भीषण गर्मी में भी बच्चों को छुट्टी नहीं दी गई है। शिकायत करने पर कहा जाता है कि शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने स्कूल को बंद करने का आदेश नहीं दिया है। अभिभावकों का कहना है कि 42 से 45 डिग्री तापमान के कारण बच्चे स्कूल में ही बीमार पड़ रहे हैं। 

बेगूसराय में बढ़ते गर्मी के बीच अचानक स्कूल में पढ़ रहे 12 से अधिक छात्राएं बेहोश हो गईं। बेहोशी के हालात में छात्रा को उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए मटिहानी पीएचसी में भर्ती कराया जहां सभी छात्रा का इलाज चल रहा है। यह पूरा मामला मटिहानी थाना क्षेत्र के मटिहानी मध्य विद्यालय का है। शेखपुरा के एक स्कूल में लू के कारण कई छात्र बेहोश हो गए। सभी छात्रों के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि मनकौल गांव के हाई स्कूल में एक के बाद एक 13 से अधिक बच्चे बेहोश होने लगे। आननफानन में उन्हें शिक्षकों ने स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं मुंगेर के धरहरा प्रखंड के तीन स्कूलों पांच छात्र बेहोश हो गए। इतना ही नहीं उच्च विद्यालय हेमराजपुर में परीक्षा के दौरान एक शिक्षक भी बेहोश हो गए। बांका जिले के शंभूगंज के मिर्जापुर पंचायत स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में खाना बनाने के दौरान रसोइया बेहोश होकर जमीन पर गिर गई। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है। 

इस भीषण गर्मी के कारण मटिहानी मध्य विद्यालय में एक दर्जन से अधिक छात्राएं बेहोश होकर स्कूल में ही गिर गई। इसके बाद आननफानन में स्कूल के शिक्षकों ने उसे जगह से उठाकर इलाज के लिए मटिहानी पीएससी में भर्ती कराया। इनका इलाज जारी है। शिक्षकों ने बताया है कि भीषण गर्मी में सुबह 6:00 बजे से ही विद्यालय संचालित होता है। और इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। इस भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। दूसरी तरफ विद्यालय में पढ़ रहे हैं। छात्र एवं छात्रा बेहोश होकर नीचे गिर रहे हैं।

शिक्षक और अभिभावकों ने बिहार सरकार से इस समस्या को गंभीरता से लेने को कहा। स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताते हुए कहा कि अपर मुख्य सचिव केके पाठक को भीषण गर्मी में स्कूल बंद करने का आदेश जारी करना चाहिए। इस कारण शिक्षक एवं विद्यालय में पढ़ रहे छात्र एवं छात्रा काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि आज 42 से 45 डिग्री सेल्सियस तापमान है। सरकार इस मामले को गंभीरता से ले। 

बिहार में गर्मी से लोग बेहाल हैं। पछुवा हवा ने पटना में दक्षिण बिहार के कई जिलों में झुलसा दिया। बिहार में पिछले 12 साल का रिकॉर्ड टूट गया। अधिकतम तापमान औरंगाबाद में 47.7 डिग्री और डेहरी में 47 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 12 जून 2012 को औरंगाबाद का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया था। मौसम विभाग ने बक्सर, औरंगाबाद, गया, भभुआ और रोहतास में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, एवं नवादा में गर्म रात्रि रहने के आसार हैं।  

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

RNI News Reportage News International (RNI) is India's growing news website which is an digital platform to news, ideas and content based article. Destination where you can catch latest happenings from all over the globe Enhancing the strength of journalism independent and unbiased.