सभी सूचनाएं राजनीतिक दलों को ससमय उपलब्ध करायी जाएं:- मंगला प्रसाद सिंह

Apr 11, 2025 - 17:18
Apr 11, 2025 - 17:19
 0  108
सभी सूचनाएं राजनीतिक दलों को ससमय उपलब्ध करायी जाएं:- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोेई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजनीतिक दलों से कहा कि बीएलए की तैनाती कर सूची जल्द निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध करा दी जाये। निर्वाचन कार्यालय को निर्देश दिए कि सभी सूचनाएं राजनीतिक दलों को ससमय उपलब्ध करायी जाएं। मतदाता सूची  के पुनरीक्षण में बीएलओ व बीएलए एक दूसरे का सहयोग करें। जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव के लिए गहन पुनरीक्षण अभियान की तैयारी प्रारम्भ कर दी जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार तथा अन्य सम्बंधित अधिकारी व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)