सभी विद्यालयों में शासन के दिशा निर्देशों का पालन कराया जायेः- मंगला प्रसाद सिंह

Apr 11, 2025 - 17:17
Apr 11, 2025 - 17:19
 0  81
सभी विद्यालयों में शासन के दिशा निर्देशों का पालन कराया जायेः- मंगला प्रसाद सिंह

हरदोई (आरएनआई) आज विवेकानंद सभागार में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में अभिभावक संघ की बैठक हुई। जिलाधिकारी ने अभिभावक संघ व निजी विद्यालयों के प्रतिनिधियों से विभिन्न मुद्दों पर बात की। जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिए अभिभावक व विद्यालय प्रबंधन समन्वय बनाकर कार्य करें। पाठ्य पुस्तकों की मनमानी कीमतों पर रोक लगायी जाये। जिला विद्यालय निरीक्षक को उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विद्यालयों में शासन के दिशा निर्देशों का पालन कराया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार एवं अन्य सम्बंधित अधिकारी व अभिभावक संघ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)