सब रजिस्ट्रार ऑफिस का हुआ औचक निरीक्षण

कार्यालय में गंदगी मिलने पर जिलाधिकारी ने जताई नाराजगी |

Aug 11, 2023 - 16:23
Aug 11, 2023 - 16:24
 0  1.8k
सब रजिस्ट्रार ऑफिस का हुआ औचक निरीक्षण

शाहजहांपुर। (आरएनआई) जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने 11 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार को लगभग 1:30 बजे रजिस्टार ऑफिस का औचक निरीक्षण किया| कार्यालय में पार्किंग की समुचित व्यवस्था न मिलने पर सब रजिस्ट्रार अनुज कुमार गुप्ता को निर्देश दिए की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करवाए | कार्यालय में लोगों की बैठने की व्यवस्था हेतु टिन शेड के निर्माण का निर्देश दिया|  इसके अलावा जिलाधिकारी ने कार्यालय में महिला तथा पुरुषों के लिए अलग-अलग तथा व्यवस्थित लाइन लगवाने के निर्देश दिए| 
डीएम ने ऑफिस में कार्यरत कर्मचारियों को निर्देशित करते हुए कहा  कि गले में पहचान पत्र अवश्य पड़ा होना चाहिए|
डीएम ने कार्यालय के अंदर गंदगी तथा अव्यवस्था मिलने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए | कार्यालय की अलमारियों पर पेंट न मिलने तथा जंग लगी होने के कारण डीएम ने नाराजगी जताते हुए कहा कि महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव के लिए मजबूत तथा सुरक्षित अलमारिया आवश्यक है |
इसके अलावा डीएम ने कार्यालय में हो रहे समस्त कार्यों की गहनता से जांच की तथा उनके विषय में विस्तार से जानकारी ली। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0