सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का जननायक जनता पार्टी हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष नेता देवेन्द्र कादियान ने किया समर्थन
देवेन्द्र कादियान ने मौके पर समान काम समान वेतन देने बाबत उप मुख्यमंत्री अवगत करवाने को कहा हैं कोशिश करें, कहा- जल्दी समस्या का समाधान करने का दिया आश्वासन।
हरियाणा, (आरएनआई) नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले शनिवार को नगर पालिका समालखा के सफाई कर्मचारियों ने प्रधान रणबीर की अध्यक्षता में समान काम का समान वेतन को लेकर हड़ताल पांचवें दिन भी जारी है नगर पालिका के गेट के बाहर धरने पर बैठे रहें। इस दौरान सफाई कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ समान काम का समान वेतन न देने पर हड़ताल कर रोष प्रदर्शन किया। इस दौरान सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन देने सभी के बिच में जननायक जनता पार्टी के हरियाणा के प्रदेश उपाध्यक्ष युवा नेता देवेन्द्र कादियान पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कप्तान छौक्कर, पार्षद नितिन छाबड़ा व जेजेपी पार्टी के समालखा के अन्य नेता भी मौजूद रहें।
देवेन्द्र कादियान ने नगर पालिका कर्मचारियों का उनकी मांगों को लेकर समर्थन करते हुए उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को सफाई कर्मचारियों की लंबे समय से समान काम-समान वेतन को लेकर आ रही समस्या से अवगत कराया जाएगा।देवेन्द्र कादियान ने धरने पर बैठे सफाई कर्मचारियों से कहा आपकी मांगों को लेकर रविवार को मैं चंडीगढ़ उप मुख्यमंत्री के पास जाऊंगा आपकी समस्याओं का समाधान का करवाया जाएगा।
इस दौरान उन्होंने सफाई कर्मचारी का शासन देते हुए कहा कि जल्दी ही समालखा नगर पालिका में भी कर्मचारियों को 2017 में लागू समान काम का समान वेतन नीति के तहत वेतन दिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हल्के की जनता व कर्मचारियों को किसी भी तरह से दुखी नहीं किया जाएगा।
वही सफाई कर्मचारियों ने कहा यदि हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी जिम्मेदारी सरकार व नगर पालिका प्रशासन की होगी। इस दौरान प्रधान रणबीर ने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा अनुबंध कर्मचारियों को सम्मान काम का समान वेतन देने का निर्णय 2017 से लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि पालिका, परिषदों व निगमो में समान काम समान वेतन दिया भी जा रहा है। पर नगर पालिका समालखा कर्मचारियों को सरकार की इस नीति के तहत वेतन नहीं दिया जा रहा। जिसको लेकर कई बार उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन उच्च अधिकारियों ने उनकी मांगों को लेकर कोई ठोस कदम नहीं उठाया। अपनी मांगों को पूरा करवाने हेतु बीते मंगलवार को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने हड़ताल शुरू कर दी है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






