सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष ने 51 पदाधिकारियो की सूची जारी की

Dec 12, 2023 - 18:32
Dec 12, 2023 - 18:32
 0  1.1k
सपा प्रबुद्ध सभा के जिलाध्यक्ष ने 51 पदाधिकारियो की सूची जारी की

हरदोई (आरएनआई) सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन एवं समाजवादी प्रबुद्ध सभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज कुमार पांडेय के अनुमोदनोपरांत  समाजवादी प्रबुद्ध सभा के जिला अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने समाजवादी प्रबुद्ध सभा की जिला कार्यकारिणी की 51 सदस्यीय सूची जारी की गयी। सूची मे जिला उपाध्यक्ष आलोक दीक्षित एडवोकेट,नवनीत दीक्षित एडवोकेट ,राजीव त्रिवेदी , देवेश कुमार मिश्र एडवोकेट,जिला महासचिव गोविंद पांडेय ,जिला कोषाध्यक्ष अनुपम अग्निहोत्री एडवोकेट को बनाया गया इस अवसर पर श्री मिश्र ने कहा की 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी मजबूती से बूथ तक चुनावी समर में उतरने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता  प्रबुद्ध समाज को समाजवादी पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने का कार्य  करेगे। जिससे सपा पूरी तरह से चुनाव में जीत हासिल कर पाये।घोषणा के समय प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी बीरेंद्र सिंह बीरे यादव, प्रदेश सचिव समाजवादी पार्टी विमल प्रकाश मिश्रा,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अमित बाजपेई ,जिला उपाध्यक्ष सपा नागेंद्र मिश्र ,अजय सिंह पाल,मोहित शुक्ला,मोहन बाजपेई,अजीत अवस्थी,विवेक पाण्डेय,शशांक दीक्षित आदि समस्त पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)