संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 4 का शुभारंभ किया

Oct 14, 2023 - 18:57
Oct 14, 2023 - 18:58
 0  1.4k
संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 4 का शुभारंभ किया

शाहजहांपुर, (आरएनआई) जनपद शाहजहांपुर के गांधी भवन में माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री सुरेश कुमार खन्ना की अध्यक्षता में मिशन शक्ति फेस 4 का शुभारंभ किया गया।  मिशन शक्ति का थीम 'नारी सुरक्षा नारी सम्मान नारी स्वावलंबन ' है। कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मंत्री जी ने  ज्ञान की देवी माता सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्वलन करके की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित कुछ बच्चों द्वारा डॉ आनंदीबेन पटेल के जीवन पर आधारित एक एकांकी को भी प्रस्तुत किया गया। जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह ने अपने अभिभाषण में सरकार द्वारा चलाई जा रही महिला योजनाओं के संबंध में बताया, उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण हेतु सरकार कुल 18 योजनाएं चल रही है जिनमे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, बी सी सखी मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना आदि शामिल है। डीएम ने बताया कि ग्रामीण स्तर पर शासन की योजनाओं को लागू करने के लिए कुल 38 कर्मचारी कार्यरत है यदि ये सभी पूरी तत्परता से कार्य करें तो ग्रामीण स्तर पर इन महत्वपूर्ण योजनाओं का 100% इंप्लीमेंटेशन कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने अपने संबोधन में महिला बीट आरक्षी की कार्यशैली और उसकी उपयोगिता के विषय में बताया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया ने अपने अभिभाषण में महिला आरक्षण एक्ट तथा उसकी महत्वता के बारे में बताया। 

 माननीय वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना जी ने मिशन शक्ति फेस 4 के प्रचार प्रसार  हेतु एक प्रचार वाहन को  हरी झंडी दिखाई। माननीय वित्त मंत्री  जी ने अपने उद्बोधन में बताया कि सरकार के द्वारा पिछले कई वर्षों में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं | उन्होंने कहा कि अब महिलाओं को समाज में नंबर 2 का दर्जा देने वाली मानसिकता में बदलाव आ रहा है यह बदलाव महिला आरक्षण एक्ट जैसी सरकार की अन्य कई महत्वपूर्ण योजनाओं तथा नीतियों का परिणाम है। मनी मंत्री जी ने अपने दावों के समर्थन में कई आंकड़े भी प्रस्तुत किये, उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक 3195 एंटी रोमियो स्क्वायड गठित किया जा चुके हैं| निराश्रित महिलाओं के लिए ₹1000 प्रति माह की पेंशन की भी व्यवस्था की गई है तथा इससे अब तक 31 लाख 50 हजार महिलाएं लाभान्वित हो चुकी है। सामूहिक विवाह योजना के द्वारा कुल 227394 जोड़े विवाह के बंधन में बन चुके हैं।

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को माननीय मंत्री जी द्वारा सम्मानित भी किया गया। पुलिस विभाग से गीता तथा नीलम तोमर, सफाई कर्मचारी सुनीता तथा संगीता, बी सी सखी सोनी, डीआईओएस ऑफिस में कार्यरत नेहा मिश्रा, चिकित्सा विभाग में कार्यरत पूनम तथा अनीता मौर्या को सम्मानित किया गया।

गांधी भवन में उपस्थित समस्त अधिकारियों तथा दर्शक दीर्घा में बैठे नागरिकों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश में वर्ष 2020 में महिला संबंधी अपराधों को नियंत्रित करने के लिए एक कार्यक्रम शुरू किया गया, जिसकी थीम थी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन। तीन मुद्दों को लेकर शुरू हुआ कार्यक्रम आज मिशन शक्ति के नाम से जाना जाता है। इस कार्यक्रम ने प्रदेश में लोकप्रियता हासिल करने के साथ पूरे देश में महिला संबंधी अपराध को नियंत्रित करने और अपराधियों को सजा दिलाने वाले राज्यों में अग्रणी राज्य बन गया। मिशन शक्ति की सफलता का ही परिणाम है कि भारत सरकार ने भी महिला सुरक्षा के लिए चलाए जाने वाले अभियान का नाम मिशन शक्ति रखा है, जो यह दर्शाता है कि जब कोई भी इनिशिएटिव समाज में व्यापक जागरूकता का बड़ा माध्यम बनता है तो उसे राष्ट्रव्यापी बनने में देर नहीं लगती है। मिशन शक्ति के इस चौथे चरण का भी यह उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम चलाती है, लेकिन जिनके लिए कार्यक्रम चलाया जा रहा है उन्हे इसकी जानकारी ही नहीं हो पाती। इसकी वजह से वह इसका लाभ नहीं उठा पाते। ऐसे में प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए जागरुकता रैली का शुभारंभ किया गया है। इसके बाद प्रदेश के हर जनपद के स्कूल, कॉलेज में प्रभात रैलियां निकाली जाएंगी। इसके अलावा उन जनपदों में महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन को लेकर अच्छा काम करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि हमने काफी मौका दे दिया है। लोगों को समझाने का प्रयास किया गया है। आधी आबादी के प्रति नजरिया बदलने का संदेश साफ है। इसके बाद भी अगर कोई महिलाओं के खिलाफ अपराध की घटनाओं को अंजाम देता है तो उसे परिणाम भी भुगतने के लिए तैयार रहना चाहिए। ऐसे अपराधियों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। हमने प्रदेश के सभी जिलों को कहा है कि थाना स्तर पर दर्ज होने वाले महिला अपराध के मामलों की मॉनिटरिंग करें। रिपोर्ट तैयार करें। देखें कि उन मामलों में क्या कार्रवाई हुई? अगर थाना स्तर पर महिला अपराध के मामलों में कार्रवाई नहीं होती है तो वहां के अधिकारी भी नहीं छोड़े जाएंगे। महिला और बाल सुरक्षा से जुड़े मसलों को सरकार गंभीरता से ले रही है।

मिशन शक्ति फेस 4 के शुभारंभ के इस कार्यक्रम में माननीय वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना, महापौर अर्चना वर्मा, राज्य सभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सी डी ओ श्याम बहादुर सिंह, एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडे, जिला प्रोबेशन अधिकारी गौरव कुमार मिश्रा, जिला समाज कल्याण अधिकारी वंदना सिंह समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी तथा जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0