संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर जन-जन के नायक - आशुतोष शर्मा

Apr 15, 2025 - 13:31
Apr 15, 2025 - 13:32
 0  243
संविधान निर्माता डॉ. अंबेडकर जन-जन के नायक - आशुतोष शर्मा

गुना (आरएनआई) संविधान निर्माता भारत रत्न अंबेडकर की जयंती पर अखिल भारतीय साहित्य परिषद गुना द्वारा साहित्यिक संगोष्ठी एवं सम्मान कार्यक्रम का आयोजन आर्य समाज मंदिर में आयोजित किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आशुतोष शर्मा, प्रांतीय महामंत्री,अखिल भारतीय साहित्य परिषद मध्य भारत प्रांत ने कहा कि बाबा साहब जन जन के नायक हैं। साथ ही आपने साहित्य परिषद के इतिहास उद्देश्य और कार्यों को विस्तार से बताया। एक साहित्यकार अपने लेखन से समाज व राष्ट्र सेवा में अपना योगदान दे सकता है इस कार्य में अखिल भारतीय साहित्य परिषद इकाइयों के माध्यम से महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

मुख्य वक्ता डॉ.जवाहर लाल द्विवेदी पूर्व प्राचार्य एवं संभागीय संयोजक, अभा साहित्य परिषद ग्वालियर चंबल संभाग ने बाबा साहब के व्यक्तिव और कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पढ़ो और समाज में व्याप्त असमंताओं को खतम करने संघर्ष करो। यही प्रगति का मूल मंत्र है।

कार्यक्रम की अध्यक्ष डॉ.रमा सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष, अभा साहित्य परिषद मध्य भारत प्रांत ने बाबा साहब के कहे शब्दों को बताते हुए कि कोई भी देश तब ही महान बन सकता है जब उस देश के रहने वाले अधिकारों के साथ कर्तव्यों का पालन करें। बिना कर्तव्य पालन के कोई देश कितना ही अच्छा संविधान लिख ले व्यर्थ है। विशिष्ट अतिथि के रूप में विष्णु साथी अध्यक्ष चेतना साहित्य कला परिषद गुना मंच पर उपस्थित रहे।

साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश भार्गव ने बताया कि दो सत्रों में ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। प्रथम सत्र में बाबा साहब के व्यक्तिव पर विचार गोष्ठी एवं  साहित्यकारों का सम्मान किया गया। 

मंचस्थ अतिथिगण का स्वागत परिषद के जिला महामंत्री संजय खरे सहज ने किया। सम्मानित साहित्यकारों में प्राण प्रहरी गुना प्रसिद्ध पैरोडीकार, श्रीमती कीर्ति मोरोलिया कवि, श्रीमती भारती चौरसिया कवि एवं कथाकार चार पुस्तकें प्रकाशित और नव रचनाकार अमित कबीर, गजल के नाम हैं।

द्वितीय सत्र कवि गोष्ठी में गुना जिला एवं अशोकनगर जिले से आए हुए कवियों ने बाबा साहब को समर्पित कविताओं और गीतों की प्रस्तुतियां दीं। मुख्य अतिथि साहित्यकार डॉ.लक्ष्मी नारायण बुनकर, अध्यक्षता अशोकनगर साहित्य परिषद के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने की। इस सत्र के अतिथियों का स्वागत परिषद के कोषाध्यक्ष रवि शर्मा बंजारा ने किया। प्रथम सत्र का संचालन ऋषिकेश भार्गव जिलाध्यक्ष साहित्य परिषद ने किया। द्वितीय सत्र कवि गोष्ठी का सफल संचालन शायर प्रेम सिंह प्रेम ने किया।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सरस्वती वंदना कु.सुचेता अरोरा ने मधुर कंठ से प्रस्तुत की। परिषद सर्वजन हिताय सर्व जन सुखाय की भावना लिए परिषद गीत विरलेय सिसोदिया ने प्रस्तुत किया। अंत में आभार गीतकार सुनील शर्मा चीनी ने व्यक्त किया।

कवि गोष्ठी में गुना के राघौगढ़ से पं महेश बोहरे डॉ.रमा सिंह, डॉ.लक्ष्मी नारायण बुनकर, विष्णु साथी जी, हरीश सोनी, सुनील शर्मा चीनी, संजय खरे, रवि शर्मा,
अमित कबीर, कीर्ति मोरोलिया, प्राण प्रहरी, भारती चौरसिया, उमाशंकर भार्गव, सुरेंद्र शर्मा, आरोन से विनोद तिवारी, अशोकनगर से आए महेश श्रीवास्तव, गिरजेश भार्गव, प्रियकांत माथुर, लक्ष्मी नारायण सोनी ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस कार्यक्रम में शहर के साहित्यकार, सुधिजन व समाजजन जिनमें भाविप के प्रांतीय महामंत्री नीरज अग्रवाल, भारत पालीवाल, राधेश्याम गौर, साहित्य परिषद शिवपुरी के जिला उपाध्यक्ष यशवंत भार्गव, वीरेश सिंह जादौन,श्रीमती अलका भार्गव, सतेंद्र सिंह सिसोदिया, राजेंद्र भार्गव, संजय चौरसिया, ज्योति विश्वकर्मा, रामजीवन भार्गव, सुमित जाटव, मध्य प्रदेश लेखक संघ के अनुरुद्ध सिंह सेंगर उपस्थित रहे।

Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0