संभागीय चुनाव प्रभारी हरीश दुवेदी ने पत्रकार-वार्ता को संबोधित कर संकल्प पत्र जारी किया

संकल्प पत्र 2023 का स्पष्ट संदेश, सर्वकल्याण ही संकल्प, भाजपा ही विकल्प: हरीश दुवेदी, भाजपा जिला गुना की मंगलवार को पत्रकार वार्ता हुई संपन्न।

Nov 14, 2023 - 19:16
Nov 14, 2023 - 19:19
 0  891

गुना, (आरएनआई) बीस साल पहले मध्यप्रदेश कहां था, यह आज की युवा पीढ़ी को पता नहीं है। पिछले 20 सालों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने अपने काम से एक बीमारू राज्य को विकास के पथ पर आगे बढ़ाया है। इन 20 सालों में मध्यप्रदेश विकास के सभी मापदंडों पर आगे बढ़ा है। चाहे प्रति व्यक्ति आय हो, कृषि उत्पादन हो, या फिर बिजली, पानी और सड़कों की स्थिति, सभी मामलों में मध्यप्रदेश तेज गति से आगे बढ़ा है। इन 20 सालों में हमारी सरकार ने वो काम तो किए ही हैं, जिनका हमने वादा किया था। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र का नाम मोदी की गारंटी, भाजपा का भरोसा मध्यप्रदेश संकल्प पत्र 2023 रखा गया है। संकल्प पत्र के नाम से ही संदेश साफ है कि मोदीमय नेतृत्व में भाजपामय मध्यप्रदेश के रास्ते पर भाजपा चुनाव के दंगल में उतरी है और कांग्रेस को इसके कारण भारी पराजय का सामना करना पडे़गा। यह मात्र संकल्प पत्र नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के लिए श्री मोदी द्वारा दी गई गारंटी है, क्योंकि एम पी के मन में मोदी है। यह बात ग्वालियर चंबल संभाग के चुनाव प्रभारी एवं उप्र बस्ती से सांसद श्री हरीश दुवेदी ने मंगलवार को स्थानीय होटल अशोका में आयोजित गुना जिले की पत्रकार-वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पत्रकार वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार एवं भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 

संभागीय प्रभारी हरीश दुवेदी  ने कहा कि संकल्प पत्र को तैयार करने में 21 दिनों तक चली जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान 1500 से अधिक जन आकांक्षा पेटियों से मिले सुझाव और प्रदेश के सभी 52 जिलों में आयोजित हुए प्रबुद्ध सम्मेलन में मिले विचार शामिल है। संकल्प पत्र में मप्र के अगले 5 साल के ब्लूप्रिंट को प्रदेश की जनता के समक्ष रखकर यह प्रमाणित किया है कि भाजपा ही मध्य प्रदेश का सर्वांगीण विकास कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे संकल्प पत्र की मूल बात गरीब कल्याण है और इसके लिए हमारी पार्टी रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि घोषणा पत्र, मेनिफेस्टो, संकल्प पत्र या विजन डॉक्यूमेंट की महत्ता धीरे-धीरे घटती जा रही है। इसकी वजह यह है कि कई राजनीतिक दलों ने चुनाव से पहले जनता को लुभाने का काम किया और बाद में वादे भुलाने का काम किया है। वादा करो, भूल जाओ और जनता को गुमराह करो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है, जिसने इस डॉक्यूमेंट को अपने काम का रोड मैप बनाया है। यह हमारा रिकॉर्ड है कि हम अपने संकल्प पत्र का अक्षरशः पालन करते हैं। भाजपा के लिए संकल्प पत्र कितना महत्वपूर्ण है, यह इस तथ्य से पता लग जाता है कि हमारे यहां जो सरकार आती है, वो कैबिनेट मंत्रियों की एक उप समिति बनाती है और उसे संकल्प पत्र पर अमल करने की जिम्मेदारी दी जाती है। सभी मंत्री अपने-अपने विभागों से संबंधित घोषणाओं का पालन कराते हैं। भारतीय जनता पार्टी अपने स्तर पर इस काम की मॉनीटरिंग करती है। उन्होंने कहा कि हमारी योजनाओं की मूल बात गरीब कल्याण है और इसके लिए हमारी पार्टी रिफॉर्म, ट्रांसफॉर्म और परफॉर्म पर जोर देती है। 

सभी गरीब परिवारों को मुफ्त राशन एवं रियायती दर पर दाल, चीनी एवं सरसों का तेल सांसद श्री दुवेदी  ने कहा कि कोरोनाकाल के दौरान से ही देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त खाद्यान्न जन-जन को उपलब्ध कराया गया और अब प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध करवाएंगे। मध्यप्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे। अब लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास भी उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लाडली बहना योजना ने भी महिला सशक्तीकरण के काम को आगे बढ़ाया है। इन योजनाओं के बल पर मध्यप्रदेश में आज लिंगानुपात 956 बालिकाएं प्रति 1000 बालक हो गया है। हम ग्रामीण महिलाओं को भी लखपति बनाएंगे, 15 लाख महिलाओं को लखपति योजना के अंतर्गत कौशल प्रशिक्षण का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि लाड़ली लक्ष्मियों को पहले 1 लाख 21 हजार रूपए मिलते थे, अब उसे बढ़ाकर 2 लाख कर दिया गया है। पीएम उज्ज्वला योजना एवं लाड़ली बहना योजना की लाभार्थियों को 450 रूपए में सिलेंडर मिलेगा। सभी छात्राओं केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। 

सभी छात्राओं केजी से पीजी तक मुफ्त शिक्षा का लाभ मिलेगा। 
धार्मिक लोकों एवं शक्तिपीठों का निर्माण
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 100 करोड़ के खर्च से सागर में संत रविदास जी का स्मारक बना रही है। प्रदेशवासियों का सम्मान करते हुए हमने धार्मिक लोकों एवं शक्तिपीठों का निर्माण एवं नवीनकरण प्रारंभ किया है। जिसमें उज्जैन का महाकाल लोक, सलकनपुर में मां का देवीलोक, नर्मदा किनारे आदिगुरू शंकराचार्य की प्रतिमा का निर्माण ऐसे कार्य हैं जिससे हमारे प्रदेश का पर्यटन बढ़ा है और देशभर के श्रद्धालु यहां दर्शन करने आते हैं। वचनपत्र में शक्तिपीठों का नवीनीकरण एवं रखरखाव भी सुनिश्चित किया गया है जिसमें मेहर में शारदा माता मंदिर, अमरकंटक में नर्मदा देवी, शोणदेश शक्तिपीठ, उज्जैन में हरसिद्धि माता शक्तिपीठ शामिल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 13 पूज्य स्थलों पर सांस्कृतिक लोकों का विकास किया जाएगा। पर्यटन कौशल कोष के माध्यम से 7 हजार 500 करोड के निवेश के साथ 2 लाख युवाओं को पर्यटन के क्षेत्र में परीक्षण दिया जाएगा जिससे उन्हें रोजगार का अवसर मिल सकें। 
छात्रों को मिड डे मील के साथ अब पौश्टिक नाश्ता भी
सांसद श्री दुवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के साथ प्रदेश सरकार भी मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के अंतर्गत किसानों को 6 हजार रुपये प्रतिवर्ष दे रही है। अब लाभार्थियों को वार्षिक 12,000 रूपए दिए जाएंगे। इसके अलावा एमएसपी के साथ बोनस 2,700 रूपए प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं 3,100 रूपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की व्यवस्था की जाएगी, गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था की जाएगी, सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
जो जिले रह गए हैं, उनमें भी चिकित्सा महाविद्यालय का निर्माण 
उन्होंने कहा कि 2003 में मध्यप्रदेश में पांच चिकित्सा महाविद्यालय थे, आज प्रदेश में 30 चिकित्सा महाविद्यालय हैं, हम मेडिकल छात्रों में संख्या की वृद्धि के उद्देश्य से प्रत्येक लोकसभा में मेडिकल कॉलेज स्थापित किया था, लेकिन इससे कुछ जिले वंचित रह गए हैं इसलिए अब हम अगले पांच वर्षों में प्रत्येक जिले में चिकित्सा महाविद्यालय की स्थापना करेंगे जिससे 2 हजार मेडिकल छात्रों की सीटें बढे़ंगी जिससे प्रदेश में चिकित्सकों की संख्या बढ़ सके। प्रत्येक संभाग में आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एवं एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस स्थापित करेंगे। प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर भी उपलब्ध कराया जाएगा। 
भारतीय जनता पार्टी के 10 संकल्प
1.    5 वर्षों के लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का क्रियान्वयन करते हुए सभी गरीब परिवार को मुफ्त राशन के साथ रियायती दर पर दाल, सरसों का तेल एवं चीनी उपलब्ध करवाएंगे।
2.    मध्य प्रदेश का कोई भी परिवार बेघर नहीं रहेगा। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ ही मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू करेंगे।
3.    लाड़ली बहनों को मासिक आर्थिक सहायता के साथ आवास का लाभ मिलेगा।
4.    एमएसपी के साथ बोनस 2,700 रूपए प्रति क्विंटल पर गेहूं एवं 3,100 रूपए प्रति क्विंटल पर धान की खरीद की व्यवस्था करेंगे।
5.    पीएम किसान सम्मान निधि एवं मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के लाभार्थियों को वार्षिक ₹12,000 देंगे।
6.    तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4,000 रूपए प्रति बोरा देना सुनिश्चित करेंगे।
7.    गरीब परिवार के सभी छात्रों को 12वीं कक्षा तक मुफ्त शिक्षा की व्यवस्था करेंगे।
8.    सरकारी स्कूल में मिड-डे मील के साथ अब पौष्टिक नाश्ता भी उपलब्ध कराया जाएगा।
9.    प्रत्येक संभाग में आईआईटी के तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एवं एम्स की तर्ज पर मध्य प्रदेश इंस्टीट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस स्थापित किया जाएगा।
10. प्रत्येक परिवार में कम से कम एक रोजगार अथवा स्वरोजगार के अवसर सुनिश्चित करेंगे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow