संदिग्धावस्था में दो किशोरियों के शव पेड़ से लटकते मिले,घटना से क्षेत्र में मचा हड़कंप
हरदोई ( आरएनआई) थाना सुरसा क्षेत्र में संदिग्धावस्था में दो किशोरियों के शव पेड़ से लटकते मिले हैं।घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। प्राप्त विवरण के अनुसार सुरसा थाना क्षेत्र के गांव मढिया मजरा सौतेरा निवासी निवासी संतोष की 16बर्षीय पुत्री राधा और राजू की सोलह वर्षीय पुत्री ममता बुधवार दोपहर बाद लगभग 2बजे घर से साथ साथ निकली।शाम को दोनों किशोरियों के शव गांव के बाहर बाग में एक नीम के पेड़ पर अलग अलग फांसी के फंदे पर झूलते पाये गये। घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।घटना की सूचना मिलने पर परिजनों में कुहराम मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गयी है।घटना के संदर्भ में एएसपी नृपेन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की तैयारी में जुटी है।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






