संदिग्ध अवस्था में दस दिन बाद युवक का शव तालाब से हुआ बरामद, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया

Feb 5, 2024 - 18:48
Feb 5, 2024 - 18:49
 0  3.1k
संदिग्ध अवस्था में दस दिन बाद युवक का शव तालाब से हुआ बरामद, गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया
फोटो - फाइल फोटो मृतक विवेक

शाहाबाद हरदोई  (आरएनआई) दस दिन पूर्व लापता हुए एक विवाहित युवक का शव घर से सटे हुए तालाब से बरामद हुआ है। शव बरामद होने के बाद गांव में हड़कंप मच गया । सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला पति-पत्नी के बीच अनबन का माना जा रहा है। शाहाबाद तहसील अंतर्गत पाली थाना क्षेत्र के ग्राम परेली निवासी विवेक उर्फ टिंकू 29 वर्ष पुत्र चंद्रप्रकाश के अनुसार उनका पुत्र 27 जनवरी को सुबह 6:00 बजे खेत के लिए कहकर घर से निकला था लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उसकी खोजबीन शुरू कर दी गई। मृतक के पिता के अनुसार उसे सभी नाते, रिश्तेदारों, यार, दोस्तों के यहां पता किया गया परंतु उसका कोई पता नहीं चल सका। पिता ने थाना पाली में बेटे की गुमशुदगी भी दर्ज करवा दी थी। आज दोपहर 3:00 बजे के आसपास विवेक के घर से सटे हुए तालाब में शव उतरता हुआ दिखाई दिया। तालाब में शव मिलने की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। तालाब के पास भारी भीड़ एकत्रित हो गई। शव की शिनाख्त विवेक के रूप में की गई। पहचान होने के बाद विवेक के परिजनों में कोहराम मच गया।  तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक विवेक का 4 वर्ष पूर्व विवाह हुआ था। उसके एक बच्चा भी है। फिलहाल गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 1
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)