संत श्री गाडगे जी की जयंती पर राष्ट्रवादी संघ ने किया नमन

Feb 23, 2025 - 22:30
Feb 23, 2025 - 22:30
 0  513
संत श्री गाडगे जी की जयंती पर राष्ट्रवादी संघ ने किया नमन

गुना (आरएनआई) संत गाडगे बाबा महाराष्ट्र के प्रसिद्ध समाज सुधारक और संत थे, जिन्होंने अपना जीवन गरीबों, शोषितों और जरूरतमंदों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया। उनके संदेशों में स्वच्छता, शिक्षा और अस्पृश्यता व अंधविश्वास जैसी सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन पर विशेष जोर दिया गया। ऐसे महान संत की जयंती पर आज राष्ट्रवादी संघ द्वारा श्री हनुमान चौराहा मंदिर के समीप उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पवर्षा कर उनके योगदान को स्मरण किया गया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी संघ से एडवोकेट मनोज सिंह राठौड़, कप्तान राव देशमुख, कमल अस्थाना, सुनील शर्मा नालंदा, रविंद्र रघुवंशी, सचिन लाड, दीपक कुशवाह, रजनीश कश्यप, पलाश सूद, श्रीकांत शर्मा, गोपाल ठेकेदार, धर्मेंद्र साहू एडवोकेट, संजीव सिंह बघेल, शिवराम सिंह लोधा, प्रशांत कोठारी, नंद किशोर शर्मा, देवेंद्र साहू सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0