श्रीलंकाई नौसेना ने चलाया अभियान, 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, एक श्रीलंकाई नाविक की मौत
नौसेना प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित रूप से अवैध मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करने के लिए द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों द्वारा शुरू किए गए अभियान में कम से कम 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया गया, जबकि एक श्रीलंकाई नौसैनिक नाविक की मौत हो गई।
![श्रीलंकाई नौसेना ने चलाया अभियान, 10 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया, एक श्रीलंकाई नाविक की मौत](https://www.rni.news/uploads/images/202406/image_870x_667aaa12835ee.jpg)
कोलम्बो (आरएनआई) श्रीलंका के जलक्षेत्र में कथित रूप से मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करने के लिए द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों ने अभियान शुरू किया था। जिसमें 10 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया, वहीं इस दौरान एक श्रीलंकाई नौसैनिक नाविक की मौत हो गई।
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच संबंधों में एक विवादास्पद मुद्दा है। जिसमें श्रीलंकाई नौसेना के जवान कभी-कभी पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी करते रहते हैं। अवैध रूप से श्रीलंका के जलक्षेत्र में प्रवेश करने के पर मछुआरों की नावों को भी जब्त कर ली जाती है। इनमें से अधिकांश घटनाएं पाक जलडमरूमध्य में होती हैं, जो तमिलनाडु को श्रीलंका के उत्तरी सिरे से अलग करने वाली पानी की एक संकरी पट्टी है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने का एक समृद्ध क्षेत्र है। हाल ही में श्रीलंका की नौसेना ने 18 मछुआरों को गिरफ्तार किया था। साथ ही उनकी नौका भी जब्त कर ली थी। उसके बाद द्वीप राष्ट्र के अधिकारियों ने अभियान शुरू किया। जिसमें वे श्रीलंका के जलक्षेत्र में अवैध मछली पकड़ने वाले एक ट्रॉलर को जब्त करना चाहते थे। मंगलवार को यह अभियान शुरू किया।
नौसेना प्रवक्ता कैप्टन गयान विक्रमसूर्या ने बताया कि यह अभियान मंगलवार को उत्तरी जाफना में डेल्फ़्ट द्वीप के तट पर शुरू किया गया था। श्रीलंकाई नौसेना को सूचना मिली कि कुछ मछुआरों के साथ एक भारतीय श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहा है। उन्होंने बताया, "नौसेना ने श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे एक भारतीय ट्रॉलर और मछुआरों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू किया। हालांकि, अभियान के दौरान एक श्रीलंकाई नाविक को भारतीय ट्रॉलर में लोहे की छड़ से सीने में चोट लग गई और उसकी मौत हो गई।" इस अभियान में श्रीलंकाई नौसेना ने ट्रॉलर को जब्त कर लिया और उसमें सवार 10 भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया।
नौसेना ने कहा कि इस साल अब तक देश के जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए 200 से अधिक भारतीय मछुआरों और 27 ट्रॉलरों को जब्त किया गया है। यह घटना कथित अवैध शिकार के लिए श्रीलंकाई नौसेना द्वारा 18 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किए जाने के दो दिन बाद हुई है।
Follow RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2
What's Your Reaction?
![like](https://www.rni.news/assets/img/reactions/like.png)
![dislike](https://www.rni.news/assets/img/reactions/dislike.png)
![love](https://www.rni.news/assets/img/reactions/love.png)
![funny](https://www.rni.news/assets/img/reactions/funny.png)
![angry](https://www.rni.news/assets/img/reactions/angry.png)
![sad](https://www.rni.news/assets/img/reactions/sad.png)
![wow](https://www.rni.news/assets/img/reactions/wow.png)