रानीपुर कायस्थ में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने के लिए स्वयंसेवकों ने किया सम्पर्क

Jan 2, 2024 - 17:53
Jan 2, 2024 - 18:02
 0  297
रानीपुर कायस्थ में श्रीराम प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित करने के लिए स्वयंसेवकों ने किया सम्पर्क

सुलतानपुर (आरएनआई) श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के आह्वान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने रानीपुर कायस्थ गांव में पूजित अक्षत रोली पत्रक देकर रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए आमंत्रित किया।
सुलतानपुर विभाग के सह विभाग संघचालक डॉ ह्रदयराम यादव के नेतृत्व में आजाद शाखा रानीपुर कायस्थ के स्वयंसेवकों ने शंखनाद करते हुए घंटा घड़ियाल बजाते हुए घर घर जाकर श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या श्री राम जन्मभूमि पर आगामी 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण-प्रतिष्ठा की जानकारी दिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ सुलतानपुर विभाग के सह विभाग संघचालक डॉ ह्रदयराम यादव ने बताया कि आगामी पौष शुक्ल द्वादशी विक्रम संवत 2080 सोमवार 22जनवरी को प्रभु श्रीराम के बालरुप विग्रह को विराजित कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्राण-प्रतिष्ठा की जायेगी।इस अवसर पर समस्त हिन्दू समाज गांव मोहल्ले कालोनी में स्थित मन्दिरों में एकत्र होकर11बजे से 01 बजे तक भजन कीर्तन करें एल ई डी स्क्रीन पर अयोध्या में हो रहे प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देखते हुए शंखनाद घंटानाद आरती करके प्रसाद वितरण किया जाय। इसी दिन सांयकाल सभी लोग अपने अपने घरों पर दीपक जलाएं व दीपमालिका सजाकर दीपावली की तरह दीपोत्सव मनायें। इन्हीं सब कार्यक्रमों को प्रत्येक घरों व मन्दिरों पर मनाया जाय इसीलिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गृह सम्पर्क अभियान चलाकर आम जन को प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सहभागी बनाने का कार्य कर रहा है।गृह सम्पर्क अभियान के अन्तर्गत रानीपुर कायस्थ गांव में सह संघचालक डॉ ह्रदयराम यादव के साथ कादीपुर नगर संघचालक शिवाकांत बरनवाल, रमेश मोदनवाल, अरुण कुमार जायसवाल, सन्तोष कुमार श्रीवास्तव,नवीन कुमार श्रीवास्तव, हौसिला प्रसाद यादव पूर्व प्रधान रानीपुर कायस्थ श्रीचंद हरिजन,विजय कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0