श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया गया गौपूजन, गायों को खिलाया गुड़

Aug 26, 2024 - 18:37
Aug 26, 2024 - 18:37
 0  324
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर किया गया गौपूजन, गायों को खिलाया गुड़

कछौना, हरदोई( आरएनआई)जन्माष्टमी पर्व पर जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों ने गौवंशों को माला पहनाकर गुड खिलाकर पूजा अर्चना कर गौ-सेवा का संदेश दिया। क्योंकि कृष्ण भगवान को गाय बेहद प्रिय थीं।

बताते चलें विकास खण्ड कछौना की वृहद गौशाला बालामऊ में ग्राम प्रधान आलोक कुमार उर्फ विपिन वर्मा व डॉक्टर पशुपालन अश्वनी गौतम, पशु प्रेमी प्रवीण कुमार ने गौवंशों की पूजा अर्चना कर बेजुबान पशुओं को संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान आलोक कुमार ने कहा गायों से आमजन मानस को बेहद प्यार है। इसकी उपयोगिता व प्राचीन संस्कृति में महत्व के कारण मां का दर्जा प्राप्त है। लोगों को गाय की सेवा से खुशी मिलती है। नगर पंचायत कछौना पतसेनी में उपस्थित अस्थाई गौशाला में नगर अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला उर्फ पंकज ने गौवंशों का पूजन करते हुए गुड़ खिलाया। उन्होंने कहा गाय भारतीय संस्कृति का आधार है। गाय को संरक्षण सेवा, पूजा करने से मनुष्य के पाप कट जाते हैं। मनुष्य को सुख सम्रद्धि व संतोष की प्राप्त होती है। गाय के सभी उत्पादक दूध दही मक्खन घी पवित्र होने के साथ स्वास्थ्यवर्धक होते हैं। इस अवसर पर स्वच्छता ग्राम अम्बेसडर ब्रम्ह कुमार सिंह, सभासद उपेंद्र कुमार सिंह, विनीत लाला, ज्ञानी राम, राजेश कुमार राणा, एजाज अहमद आदि प्रबुद्धजन मौजूद है। कछौना की समस्त गौशाला में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ० आशीष कुमार व ग्राम प्रधान गणों की उपस्थिति में गौवंश पूजन कार्यक्रम मनाया गया।


Follow      RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)