श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेकर CM योगी ने किया चुनाव प्रचार का आगाज
मथुरा पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रीकृष्ण जन्मस्थान में पूजा-अर्चना की। इसके बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। यहां अपने संबोधन में कहा कि मोदी की गांरटी से हर काम संभव है।
मथुरा (आरएनआई) उत्तर प्रदेश के मथुरा में बुधवार को सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पहुंचे। वह सबसे पहले श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। यहां उन्होंने दर्शन करके पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण का आशीर्वाद लेने के बाद वह प्रबुद्धजन सम्मेलन में पहुंचे। वह प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे हैं।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने तीर्थनगरी में प्रबुद्धजन सम्मेलन से लोकसभा चुनाव प्रचार का आगाज कर दिया है। उन्होंने ब्रजवासियों को सरकार की उपल्बधियां गिनाईं। बताते चलें कि भाजपा ने यहां से वर्तमान सांसद हेमा मालिनी को ही अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
प्रबुद्धजनों को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि आज से पांच हजार वर्ष पहले इस ब्रज में आज से पांच हजार वर्ष पहले यहां श्रीकृष्ण ने अपनी लीला रचाई। उस लीला की साक्षी बनीं थीं यमुना मैया। यमुना की गंदगी को दूर करेंगे। उन्होंने मोदी की गांरटी का भी जिक्र किया। कहा कि मोदी की गारंटी से हर काम संभव है।
कहा कि मोदी का मतलब है लोगों के सिर पर छत, मोदी का मतलब है लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ, मोदी का मतलब है हर शौचालय, मोदी का मतलब है गरीब, शोषित, वंचित का विकास। इसके बाद उन्होंने लोगों से पूछा कि आप सभी लोग सहमत हैं न। लोगों ने कहा हां। इसके बाद उन्होंने बांकेबिहारी के जयकारे के साथ अपना संबोधन समाप्त किया।
Follow the RNI News channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB2Xp81Z
What's Your Reaction?






