श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर तुलसी मार्केट द्वतीय दिवस पर राम कथा में शिव बारात कथा का हुआ आयोजन

Mar 2, 2025 - 17:50
Mar 2, 2025 - 22:28
 0  297
श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर तुलसी मार्केट द्वतीय दिवस पर राम कथा में शिव बारात कथा का हुआ आयोजन

कछौना, हरदोई। श्री बागेश्वर राजा राम मंदिर तुलसी मार्केट में द्वतीय दिवस के अवसर पर राम कथा में शिव बारात कथा का कथा व्यास श्री आदर्श कृष्ण शास्त्री जी महाराज आचार्य जी ने वर्णन किया। पूरा कस्बा धर्म आस्था भक्ति की गूंज से गुंजायमान हो गया। इस अवसर पर कथा व्यास ने शिव बारात का सारगर्भित वर्णन किया। उन्होंने बताया शिव दुनिया के सबसे तेजस्वी प्राणी थे, एक दूसरे प्राणी को अपने जीवन का हिस्सा बनाने वाले थे। शिव पार्वती का रूप, नौनिहाल, बालिकाओं ने किया, बाल स्वरूप छवि में काफी सुंदर लग रहे थे। शिव बारात में सभी जीव, देवता, जानवर, कीड़े मकोड़े, भूत पिशाच, धूमधाम से शामिल हुए। शिव विवाह की कथा का वर्णन किया। शिव विवाह की कथा सुनने व पढ़ने बाद ही पुण्य प्राप्त होता है। हर तरफ जय भोले के नारे से वातावरण गुंजायमान हो गया। इस कथा का श्रवण दूर दराज के पुरुष महिलाएं बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस कथा में वरिष्ठ भाजपा नेता अभय शंकर शुक्ला, युवा नेता संदीप सिंह, वरिष्ठ पत्रकार व संपादक राष्ट्रीय सहारा बृजेश मिश्रा, अर्जुन सिंह, संरक्षक रामखेलावन गुप्ता, अध्यक्ष रवि गुप्ता, चेयरपर्सन क्रांति वीर सिंह रैना, आंशू गुप्ता, डॉक्टर दुर्गेश पाठक, जे०बी० सिंह, विनय शुक्ला, कथा के आयोजक राधा रमण शुक्ला, कृष्ण कुमार शुक्ला, राधा कृष्ण शुक्ला, बालकृष्ण शुक्ला, डीके दीक्षित, तुलसी गुप्ता, गणेश शुक्ला सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने कथा का रसावादन किया।


Follow  RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)