शिव भाटिया के तेवर: सिंधिया ने माँ समान पार्टी के साथ गलत किया

Oct 4, 2023 - 23:18
Oct 4, 2023 - 23:19
 0  945
शिव भाटिया के तेवर: सिंधिया ने माँ समान पार्टी के साथ गलत किया

गुना। कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा में राष्ट्रीय नेता और मध्यप्रदेश के चुनाव प्रभारी शिव भाटिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पर जमकर भड़के। सिंधिया को एक नहीं कई बार गद्दार कहते हुए उन्होंने तल्ख शब्दों का इस्तेमाल किया। 
गुना में जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए शिव भाटिया ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को  टुकड़ों-टुकड़ों में बिकने वाला जैसे शब्दों के साथ याद किया। भाटिया यहीं नहीं रुके साल 2018 में कांग्रेस की सरकार गिराने वाले सिंधिया की ओर इशारा करते हुए कहा कि आप दुश्मन से एक बार लड़ सकते हैं, लेकिन घर के गद्दार से नहीं। शिव भाटिया ने प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पर भी जुबानी हमले किए। उन्होंने आरोप लगाया कि नरोत्तम की विधानसभा में पैसे लेकर पिस्तौल का लायसेंस मिलता है, वहां हर चीज का रेट फिक्स है। नरोत्तम ने कांग्रेस के ढाई सौ से ज्यादा लोगों पर मुकद्दमे दर्ज करवा दिए हैं, उन्हें जेलों में प्रताडऩा दी जा रही है प्रताड़ना भी ऐसी कि अंग्रेज भी शर्मा जाएं। उल्टा लटका के उन्हें पीटा जा रहा है। भाटिया ने दावा किया कि नरोत्तम मिश्रा की जमानत जब्त होगी, अगर नहीं होती है तो वह दोबारा मध्यप्रदेश नहीं आएंगे। हालांकि भाटिया ने यह भी घोषणा कर दी कि भाजपा इस बार नरोत्तम को टिकट ही नहीं देगी। भाटिया के आक्रामक तेवरों की जद में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी देखे गए। शिव भाटिया ने मध्यप्रदेश के घोटालों का जिक्र करते हुए दावा किया कि शिवराज के ढाई सौ से ज्यादा काण्ड हैं। डम्पर से शुरु हुए हैं और पटवारी तक जारी हैं। सभा के बाद गुना के पत्रकारों से चर्चा करते हुए शिव भाटिया ने भाजपा को बुझता हुआ दिया बताया। कांग्रेस की सूची जारी करने के सवाल पर उन्होंने कहाकि सरकार पहले चुनाव घोषित करे, सूची तैयार है। भाटिया के मुताबिक भाजपा ने भय का वातावरण बना रखा है। चुनाव की घोषणा होते ही भाजपा से बड़े नेता कांग्रेस की ओर भागेंगे, फिलहाल हमने ही दरवाजा बंद कर रखा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow