शाहाबाद: यूपी सरकार का 8 साल का कार्यकाल बेमिसाल-रजनी

Mar 27, 2025 - 18:04
Mar 27, 2025 - 18:58
 0  108
शाहाबाद: यूपी सरकार का 8 साल का कार्यकाल बेमिसाल-रजनी
प्रमाण पत्र वितरित करती उच्च शिक्षा राज्य मंत्री

शाहाबाद,हरदोई। उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति के आठ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तहसील परिसर व ब्लॉक में आयोजित त्रिदिवसीय विकास मेले एवं प्रदर्शनी के तीसरे दिन प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसके बाद उन्होंने जनकल्याण के लिये प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा लगे स्टालों का अवलोकन किया। ततपश्चात राज्यमंत्री ने दिव्यांगों को फूलमाला पहनाकर ब्लॉक सभागार में पचास व तहसील परिसर में दस दिव्यांगों को ट्राईसाईकिल, 22 व्हीलचैयर,15 बैशाखी, 20 छड़ी,02 स्मार्ट केन,02 ईयर केन बांटे। उन्होंने तीन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी व 56 सी.आई.एफ. स्वयं सहायता समूहों को 84 लाख व 10 सी. सी. एल स्वयं सहायता समूहों को 15 लाख की चैक सौंपी। राज्यमंत्री ने करीब पांच शिशुओं का अन्नप्राशन भी कराया। इसके बाद आयोजित मेले व प्रदर्शनी में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह आयोजन प्रदेश सरकार की सेवा, सुरक्षा और सुशासन नीति को समर्पित है। उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष एवं केन्द्र सरकार के 10 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का उत्सव कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जा रहा है। बिना भेदभाव के लोगों को पक्की छत मुहैया कराई गई,बहनों को शौचालय और गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के द्वारा बहनों की शादी की जिम्मेदारी सरकार उठा रही है।छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा के लिये स्मार्टफोन व टेबलेट दिये गये। तथा आगे सरकार प्रतिभाशाली छात्राओं के लिये एक नई योजना ला रही है जिसमें उन्हें स्कूटी देकर हौसला बढ़ाया जायेगा। प्रदेश के उत्थान, उन्नति एवं जनकल्याण के लिए समर्पित सरकार की उपलब्धियों व चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस गौरवशाली महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता की और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभर्थियों को लाभान्वित किया जा रहा है। राज्य मंत्री ने कहा कि हर क्षेत्र में सरकार काम कर रही है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश आज विकास का इंजन बनकर उभरा है, जिसके तहत प्रदेश में समग्र विकास पर हमारा जोर है। तीन दिवसीय विकास मेलों द्वारा पूरे राज्य में सरकारी योजनाओं आधारित प्रदर्शनी के स्टालों अथवा आयोजित विविध कार्यक्रमों के माध्यम से जनसमूह को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश ने इन आठ वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तमाम उपलब्धियों हासिल की है जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था अब नई ऊंचाई पर है। इस दौरान एसडीएम दीक्षा जोशी, बीडीओ गौरव पुरोहित, ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्रा, जिला महामंत्री,केन ग्रोवर्स सोसाइटी अध्यक्ष रंजीत सिंह, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,नगर अध्यक्ष अनिल पाण्डेय पिन्टू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व सैकड़ों क्षेत्रीय लोग व लाभार्थी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0