शाहाबाद : मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो देश बनेगा विकसित राष्ट्र- पूर्व सांसद

May 1, 2024 - 21:36
May 1, 2024 - 22:11
 0  324
शाहाबाद : मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने तो देश बनेगा विकसित राष्ट्र- पूर्व सांसद

शाहाबाद हरदोई। अगर आप सबके सहयोग से नरेंद्र मोदी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने तो भारत अमेरिका और रूस की तरह विकसित राष्ट्र होगा, और सभी वर्गों का संपूर्ण विकास हो जाएगा। यह बात पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा चरण राजपूत ने कही। पूर्व सांसद शाहाबाद नगर में आर एन मैरिज हॉल में आयोजित पिछड़ा वर्ग महासम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। पूर्व सांसद सहित कई भाजपा नेताओं ने भाजपा को एतिहासिक विजय दिलाने की अपील की। आर एन मैरिज लान में भाजपा का पिछड़ा वर्ग सम्मेलन भाजपा के वरिष्ठ नेता सिद्ध प्रसाद मौर्य की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हमीरपुर के पूर्व सांसद भाजपा के वरिष्ठ नेता गंगा चरण राजपूत ने कहा भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है, अगर तीसरी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनती है तो पीओके पर तिरंगा फहराया जाएगा। भाजपा ने पिछले घोषणा पत्र में धारा 370 हटाने, यूसीसी लागू करने,राम मंदिर बनवाने की बात कही थी।तीनों मुख्य वादे भाजपा ने पूरे किए। यह सब मोदी की दृढ़ संकल्प और जनता के प्रति लगन का परिणाम है। दूसरी तरफ कांग्रेस आरक्षण खत्म कर दिए जाने का प्रचार कर रही है, उसने खुद 20 साल पिछड़ों को आरक्षण का लाभ नहीं लेने दिया। 1990 में जनता पार्टी की वीपी सिंह सरकार ने मंडल कमीशन की सिफारिश पर पिछड़ों को 27% आरक्षण देने का काम किया था। उस समय भाजपा समर्थित सरकार थी।भाजपा के प्रदेश मंत्री शंकर लाल लोधी ने कहा कांग्रेस धर्म का आरक्षण करना चाहती है, जो नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा की डबल इंजन की सरकार ने दलित, पिछड़े, अति पिछड़े हुए लोगों को मुफ्त राशन,गैस कनेक्शन,आयुष्मान कार्ड,हर घर शौचालय सहित सभी योजनाओं का लाभ दिया।भाजपा सरकार में कई बार मंत्री रही प्रेम लता कटियार की बेटी नीलिमा कटियार ने कहा नारी शक्ति के लिए भाजपा ने नारी शक्ति मिशन लागू किया। राशन कार्ड में घर स्वामिनी के नाम करके उन्हे आत्म निर्भर बनाया, आज बहन बेटियों को कहीं आने जाने में भय समाप्त हो चुका है।कन्नौज जिले की तिर्वा विधान सभा से चौथी बार विधायक कैलाश राजपूत ने कहा भाजपा दलित और पिछड़ों के हितों की रक्षा की है। पिछड़ों को भी भाजपा के पक्ष में वोट करना चाहिए। देश में सबसे अधिक आबादी पिछड़े वर्ग की है, इसलिए देश में तीसरी बार भाजपा सरकार बनने पर लाभ भी पिछड़ों को अधिक दिया जाएगा। प्रदेश सरकार में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री और क्षेत्रीय विधायक रजनी तिवारी ने क्षेत्रीय जनता से एतिहासिक वोट से विधान सभा जितवाने की अपील की। सांसद और भाजपा प्रत्याशी जय प्रकाश रावत ने अपने कार्यकाल में विकास कार्यों का ब्योरा देते हुए अगली बार और तेजी से विकास को गति देने का भरोसा दिलवाया। इसके अलावा सम्मेलन को शाहजहांपुर नगर निगम की महापौर अर्चना वर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन,जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत,बिलग्राम चेयरमैन अनिल राठौर,एबी सिंह, वेदराम राजपूत आदि नेताओं ने भी संबोधित कर भाजपा प्रत्याशी को जीत दिलाने की अपील की। सम्मेलन के संयोजक अनिल सिंह राजपूत ब्लॉक प्रमुख ने सभी का आभार प्रकट किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0