शाहाबाद पठकाना रामलीला समिति ने बड़ी ही धूमधाम के साथ निकाली राम बारात

Oct 7, 2024 - 09:49
Oct 7, 2024 - 09:50
 0  891

हरदोई (आरएनआई) शाहाबाद पठकाना रामलीला समिति ने राम बारात शोभायात्रा बड़ी ही धूमधाम से गाजे बाजे के साथ निकाली। राम बारात नगर पालिका से सरदारगंज चौकी तक निकाली गयी।

रामलीला समिति के अध्यक्ष संजय मिश्रा , संरक्षक हरिनाथ त्रिपाठी ने अपने कुनबे के बारातियों का भव्य स्वागत किया। श्रद्धा के भाव से भरे नगर के नर नारियों ने बरातियों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया राम बारात की सजी मनमोहक झाँकियाँ देख दर्शक मन्त्रमुग्ध हो गये। रामलीला समिति की जबर्दस्त व्यवस्था के बीच सड़कों पर भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा व भक्ति का सैलाब उमड़ता दिखाई दिया‌।

ढोल नगाड़ों बैण्ड बाजों व शंख ध्वनि के साथ राम बारात में सजी झांकियों मे ऋषि, महर्षि, ब्रह्मऋषि,गणेश, बरुण, यम, कुबेर, इन्द्र, चंद्र, सूर्य के अलावा ,अनिल, अनल, प्रत्युष, प्रभाष, विश्वास भी दिखे ,आठ वसु, ग्यारह रुद्र, बारह आदित्य ब्रह्मा, विष्णु, महेश, राम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न सहित दशरथ रथ, रब्बा, हाथी, घोड़े पर सवार होकर जनकपुर की ओर प्रस्थान करते दिखाई दिये। बारात देखकर तो यही प्रतीत हो रहा था कि ब्रह्माण्ड के सारे देवी देवता शाहाबाद नगर की सड़कों पर उतर आये हो।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)