शाहाबाद पठकाना रामलीला में राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हुए आविर्भूत

Oct 4, 2024 - 19:12
Oct 4, 2024 - 19:13
 0  837
शाहाबाद पठकाना रामलीला में राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न हुए आविर्भूत

हरदोई (आरएनआई)श्री रामलीला मेला मंच मोहल्ला पठकाना में बीती रात राजा दशरथ के 4 पुत्र आविर्भूत हुए। राम जन्म समेत चारों भाईयों की उत्पत्ति की लीला का सफल मंचन देख दर्शकगण भाव विभोर हुए बिना नहीं रह सके। पठकाना रामलीला मंच पर महिलाओं समेत दर्शक गण,  राम जन्म लीला का सफल मंचन देखकर और बाल रूपी राम लक्ष्मण भरत शत्रुघ्न के दर्शन कर पात्रों की भूमिका अदा कर रहे कुशल कलाकारों की भूरि भूरि प्रशंसा किए बिना नहीं रह सके। इस बर्ष पठकाना के मंच पर
आयोजित 88 वें बर्ष की रामलीला महोत्सव में कलाकारों ने श्री राम जन्म की लीला का मंचन किया। राम जन्म का मंचन देख दर्शकगण भावविभोर हो गए। राम जन्म पर जयकारे लगाने के साथ ही सभी ने आपस में राम जन्म की शुभकामनाएं सप्रेम भेंटी लपेटी। गुरुवार की रात में सम्पन्न रामजन्म लीला के सफल मंचन से वृंदावन के कलाकारों ने जहाँ राम जन्म की खुशियाँ वातावरण में उछालीं वहीं शानदार प्रस्तुति से सभी कलाकार सराहना के पात्र बन गए। उन्होंने दिखाया कि राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के जन्म के बाद अयोध्या में किस प्रकार से खुशियां मनाई गईं। उन्होंने श्री राम चरित मानस की तमाम चौपाईयाँ जीवंत कर दिखाईं। जैसे लिखा गया कि  भये प्रगट कृपाला दीनदयाला कौसल्या हितकारी। हरषित महतारी मुनि मन हारी अद्भुत रूप बिचारी।। अर्थात दीनों पर दया करने वाले, कौशल्या जी के हितकारी कृपालु प्रभु प्रगट हुए। मुनियों के मनों को हरने वाले उनके अद्भुत रुप का विचार करके माता हर्ष से भर गयी। कुछ यही हाल रामलीला मेला मैदान में धरातल पर आसीन दर्शक देवियों का दृष्टव्य हुआ। इसी तरह ऐसा आभाष हो रहा था कि  देखि भानु जनु मन सकुचानी। तदपि बनी संध्या अनुमानी॥ दसरथ पुत्र जन्म सुनि काना। मानहु ब्रह्मानंद समाना॥ परम प्रेम मन पुलक सरीरा। चाहत उठन करत मति धीरा॥ जाकर नाम सुनत सुभ होई। मोरें गृह आवा प्रभु सोई॥ परमानंद पूरि मन राजा। कहा बोलाइ बजावहु बाजा॥ चारों ओर खुशियाँ छाईं रहीं। दर्शकों सहित मेला समिति के कार्यकर्ता ऋषि कुमार मिश्रा, पुष्पेन्द्र मिश्रा, आशीष मोहन तिवारी, आदि बहुत से लोगों ने राम आरती कर सुन्दर अवसर का आंनद लिया।


Follow     RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6XB

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)