शाहाबाद नगर स्थित आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज में आरएसएस ने युवा दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन 

Jan 11, 2025 - 16:55
Jan 11, 2025 - 16:56
 0  2.2k
शाहाबाद नगर स्थित आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज में आरएसएस ने युवा दिवस पर किया कार्यक्रम का आयोजन 

हरदोई (आरएनआई) सामाजिक समरसता गतिविधि राष्ट्रीयस्वयं सेवक के जिला प्रमुख नीरज श्रीवास्तव द्वारा शाहाबाद नगर स्थित हर्ष पाण्डेय आदर्श राष्ट्रीय इण्टर कालेज मे स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के जिला कार्यवाह संजीव खरे मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संजीव खरे ने विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नरेंद्र नाथ दत्त बचपन से ही निडर व साहसी विधार्थी रहे हैं। उन्होंने शिकागो धर्म सम्मेलन का जिक्र करते हुए कहा कि विवेकानंदजी ने 1893 को अमेरिका के शिकागो में आयोजित विश्व धर्म संसद में हिस्सा लिया था।इस सम्मेलन में उन्होंने वेदांत दर्शन का प्रचार किया था । उन्होंने भारत और हिंदू धर्म की प्रतिष्ठा को ऊपर उठाया। उनके भाषण ने दुनिया भर का ध्यान खींचा था और भारत की छवि को बदल दिया था‌। स्वामी विवेकानंद ने अपने भाषण की शुरुआत अमेरिका के भाइयों और बहनों' से की थी। विवेकानंद ने अपने धर्म पर गर्व जताते हुए कहा था, "मुझे गर्व है कि मैं उस धर्म से हूं, जिसने दुनिया को सहिष्णुता और सार्वभौमिक स्वीकृति का पाठ पढ़ाया है"। विवेकानंद जी ने सांप्रदायिकता, कट्टरता और हठधर्मिता को पृथ्वी का शत्रु बताया था। उन्होंने ने कहा कि सांप्रदायिकता और कट्टरता के राक्षस न होते तो मानव समाज कहीं ज़्यादा उन्नत होता।उनके भाषण के बाद शिकागो के आर्ट इंस्टीट्यूट में पूरे दो मिनट तक तालियां बजती रहीं। श्री खरे ने बताया कि संघ अपना सौवां स्थापना बर्ष मना रहा है।ऐसे में संघ द्वारा अपने पंच परिवर्तन पर विशेष जोर दिया जा रहा है।कार्यक्रम मे विद्यालय प्रधानाचार्य अनिल निगम व उप प्रधानाचार्य  वेदराम राजपूत ने भी विवेकानंद जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन सामाजिक समरसता गतिविधि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रमुख नीरज श्रीवास्तव ने किया।इस मौक़े पर नगर कार्यवाह अनूप गुप्ता,स्वयं सेवक कुलदीप श्रीवास्तव , कुलदीप गुप्ता समेत तमाम स्वयंसेवक विद्यालय परिवार, छात्र छात्रये एवं समाजसेवी मौजूद रहे।


Follow   RNI News Channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029VaBPp7rK5cD6X

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0
Laxmi Kant Pathak Senior Journalist | State Secretary, U.P. Working Journalists Union (Regd.)