शाहाबाद : आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया गया दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास

Mar 3, 2024 - 19:48
Mar 3, 2024 - 20:01
 0  1.2k
शाहाबाद : आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर किया गया दंगा नियंत्रण पूर्वाभ्यास
दंगा नियंत्रण का पूर्व अभ्यास करती कोतवाली पुलिस

शाहाबाद हरदोई । लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस द्वारा तैयारियां युद्धस्तर पर प्रारंभ कर दी गई हैं। इसी क्रम में रविवार को शाहाबाद नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर दंगा नियंत्रण क्रियान्वयन हेतु दंगा नियंत्रण स्कीम ए ग्रीन, बी एलो, सी रेड का पूर्वाभ्यास नगर क्षेत्र में कई स्थानों पर किया गया। मौलागंज चौराहा, अल्लापुर तिराहा, जमा मस्जिद, घास मंडी तिराहा, सराफा बाजार, बेझा चौराहा, कटरा बाजार, बलायकोट, महमंद, गढ़ी खुर्द आदि स्थानों पर अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर समस्त आरक्षी दंगा नियंत्रण में प्रयोग होने वाली सामग्री से लैस रहे। इस दंगा नियंत्रण प्रदर्शन में शाहाबाद, पाली, मझिला, पचदेवरा, लोनार आदि थाना क्षेत्र की पुलिस ने प्रदर्शन किया। पूर्व अभ्यास के बाद एसपी के गोस्वामी के नेतृत्व में शाम को नगर के मुख्य मार्गो से पैदल मार्च किया गया। इस मौके पर एसडीएम सुश्री पूनम भास्कर, नवागत क्षेत्राधिकारी अनुज मिश्रा सहित हरपालपुर के क्षेत्राधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0